मोदी के लिए व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर

:मोटे अनाज से बनी डिशेज, भरवां मशरूम परोसा गया; मुकेश अंबानी, आनंद महिंद्रा समेत 200 गेस्ट शामिल

वॉशिंगटन
PM मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन ने दोनों देशों की पार्टनरशिप, दोस्ती, दो महान देशों के विकास और साझेदारी के लिए टोस्ट किया। – Dainik Bhaskar
PM मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन ने दोनों देशों की पार्टनरशिप, दोस्ती, दो महान देशों के विकास और साझेदारी के लिए टोस्ट किया।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने PM नरेंद्र मोदी के लिए व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर रखा। मोदी का अमेरिका दौरे का यह तीसरा दिन था। इस मौके पर उन्होंने डिनर के लिए आभार जताया।
उन्होंने कहा, ‘खास सत्कार के लिए मैं दिल से आभारी हूं। मैंने देखा है कि मेहमाननवाजी से प्रभावित होकर कई बार लोग गाना भी गाने लगते हैं। काश! मुझमें भी गाने की कला होती तो मैं भी गाना सुनाता। भारतीय मूल के लोग हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। धीरे-धीरे दोनों देशों के लोग एक-दूसरे को बेहतर समझ रहे हैं।’

See also  99 महीनों में सबसे कम महंगाई! घरेलू बजट को राहत, कई सामान हुए सस्ते

मोदी और बाइडेन ने दोनों देशों की पार्टनरशिप, दोस्ती, दो महान देशों के विकास, साझेदारी के लिए टोस्ट किया। मोदी ने इस दौरान जिंजर एल पिया। इसमें फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन समेत 200 गेस्ट मौजूद रहे।
यह फोटो स्टेट डिनर के पहले की है। मोदी जब व्हाइट हाउस पहुंचे तो जो बाइडेन और जिल बाइडेन ने स्वागत किया।
यह फोटो स्टेट डिनर के पहले की है। मोदी जब व्हाइट हाउस पहुंचे तो जो बाइडेन और जिल बाइडेन ने स्वागत किया।
PM मोदी के स्पीच की 5 बड़ी बातें
राष्ट्रपति बाइडेन ने हर चैलेंज को मिशन के तौर पर लिया है। वो बोलने में सॉफ्ट हैं, लेकिन​​​​ वो एक्शन में स्ट्रॉन्ग हैं। लोकतांत्रिक मूल्य और विविधता दोनों देशों की साझा संपत्ति है।
स्टेट डिनर में शामिल लोगों ने इस शाम को और खास बनाया है। ये सभी विलक्षण प्रतिभा के धनी हैं और भारत-अमेरिका संबंधों की विशेषताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *