छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी, 2 मंत्री संक्रमित

JJohar36garh News|छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी है. इस बीच स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव और राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालाँकि प्रारंभिक सूचना के अनुसार दोनों ही मंत्रियों को बेहद कम संक्रमण प्रतिशत हैं। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव कल अंबिकापुर से देर रात रायपुर लौटे, उन्हें खांसी और हरारत की शिकायत थी तो उन्होंने एंटीजन टेस्ट कराया जिसमें पॉजीटिव पाए गए हैं। वहीं राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल भी कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं।

See also  छत्तीसगढ़ में आज से बंद हुए टाइगर रिजर्व और वन्यजीव अभयारण्य, पर्यटकों की एंट्री पर रोक