Big Breking News: 20 मिनट तक युवक हाइवा में फसा तड़पता रहा, बनाहील में बाइक घुसी हाइवा में

Johar36garh (Web Desk)| जांजगीर जिला अकलतरा के बनहिल में एक बाईक हाइवा के पीछे जा घुसी, जिससे बाइक चालक, बाइक के साथ हाइवा में फंसा 20 मिनट तक तड़पता रहा | उसके सिर में गंभीर रूप से चोट लगी थी  |  उसे उपचार के लिए बिलासपुर ले जाया गया है |

मिली जानकारी के अनुसार नरियरा निवासी रोहित यादव पिता मनीराम यादव केएसके में ठेकेदारी में काम करता था | आज उसकी छुट्टी होने के कारण वह शराब के नशे में घूम रहा था | घूमने के बाद वह अपने बाइक से घर जा रहा था की रास्ते में बनाहील तिवारी पेट्रोल पंप के पास सड़क पर चलते हाइवा में बाइक सवार युवक पीछे से टकराया जिससे बाइक और युवक दोनों हाइवा में फंस गए| लगभग 20 मिनट तक युवक हाइवा में ही फसा रहा | आने जाने वाले लोग तमाशबीन देखते रहे | इधर हाइवा चालक घटना के बाद से फरार हो गया |  इसी एक युवक ने हिम्मत कर उसे हाइवा से बाहर निकला और एम्बुलेंस की मदद से बिलासपुर हॉस्पिटल भेज दिया | युवक के सिर में गंभीर चोट लगी है |

See also  CG : नर्स को बीच चौराहे पर बदमाशों ने घसीट-घसीट कर पीटा, दहशत में लोग