6 साल के बच्चे को मगरमच्छ के बीच फेंका, पति से लडाई के बाद माँ बनी डायन, दोनों के खिलाफ मामला दर्ज़

उत्तर कन्नड़ जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 32 साल की महिला ने अपने 6 साल के बेटे को नहर में फेंक दिया। काली नदी से निकनले वाली उस नहर में बड़ी संख्या में मगरमच्छ पाए जाते हैं। बाद में बच्चे के अंग मगरमच्छ के जबड़े में फंसे पाए गए। पुलिस का कहना है कि पति से झगड़ा होने के बाद महिला ने यह क्रूर कदम उठाया।

 


इसे भी पढ़े :-शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, पत्नी को इतना पिटा की हो गई मौत


 

घटना दांडेली तालुक के हालामाडी गांवकी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला सावित्री और उसके पति रवि कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक ये दंपती अकसर अपने बच्चे की दिव्यांगता को लेकर लड़ा करते थे। उनका 6 साल का बेटा जन्म से ही गूंगा और बहरा था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, शनिवार को उनका झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ा कि महिला ने बेटे को नहर में फेंक दिया। इसके बाद मगरमच्छों ने बच्चे को शिकार बना लिया।

See also  मानसून सत्र पर मंथन: सर्वदलीय बैठक शुरू, अध्यक्षता कर रहे जेपी नड्डा

 


इसे भी पढ़े :-लापता गर्भवती महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या, आक्रोशित भीड़ ने किया पुलिस पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल


 

 

जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड डाइवर्स की टीम के साथ पुलिस नहर के पास पहुंची। तुरंत सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अंधेरा होने की वजह से पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका। रविवार को सुबह 9 बजे के आसपास एक मगरमच्छ के जबड़ों में फंसा बच्चे का शव पाया गया। पूरे शरीर पर गहरे घाव थे।

 


इसे भी पढ़े :-अकेले में मिला करो, हम पास करा देंगे,  प्रधानाचार्य ने छात्राओं से कहा, मचा बवाल 


 

पुलिस ने बताया, दंपती के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी शख्स राजमिस्त्री के सहयोगी के तौर पर काम करता है। वहीं महिला घरों में काम करती है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे जांच की जा रही है।

See also  बम धमकी : तुर्किये के हवाई अड्डे पर फंसे यात्रियों को लाने के लिए विस्तारा भेज रहा वैकल्पिक विमान

 


इसे भी पढ़े :-महिला पर एक के बाद एक चाकू से ताबड़तोड़ वार, मायके में रहने लगी थी पत्नी, घात लगाए बैठा था पति