तालाब से बाहर आया 7 फीट लंबा विशालकाय मगरमच्छ : जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पोड़ीदल्हा में सिंघानी तालाब के पास एक 7 फीट लंबा विशालकाय मगरमच्छ मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर क्रोकोडाइल पार्क में शिफ्ट किया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पोड़ीदल्हा के सिंघानी तालाब के पास ग्रामीणों ने विशाल मगरमच्छ को देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग के कोटमी सोनार रेंज को दी, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।
इसे भी पढ़े :- Google Pay से मिलेगा तुरंत 15,000 का लोन, जानें कैसे
तालाब से बाहर आया 7 फीट लंबा विशालकाय मगरमच्छ : काफी मशक्कत के बाद आया काबू
मगरमच्छ को पकड़ने के दौरान वन विभाग की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि विभाग के पास मगरमच्छ पकड़ने के लिए पर्याप्त आधुनिक उपकरण उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में टीम ने रस्सी और बांस के सहारे जुगाड़ तकनीक अपनाकर मगरमच्छ को काबू किया। सफल रेस्क्यू के बाद उसे सुरक्षित क्रोकोडाइल पार्क में शिफ्ट कर दिया गया।
तालाब से बाहर आया 7 फीट लंबा विशालकाय मगरमच्छ : खेतों तक पहुंचने की आशंका
लगातार बारिश और जलभराव के कारण मगरमच्छों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने की घटनाएं बढ़ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बांध फूटने और जलस्तर बढ़ने के कारण मगरमच्छ तालाबों से निकलकर आसपास के खेतों और गांवों तक पहुंच सकते हैं। इससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

खबरों के लिए