Bilaspur : युवती के दोहरे प्यार ने छात्र की जान,  बेरहमी से हुए मारपीट के कारण गई जान, 3 आरोपी गिरफ्तार 

बिलासपुर में गुरुवार को हुए युवक की हत्या का राज खुल गया है| दरअसल हत्या प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है| प्रेमिका के दोहरे प्रेम ने युवक की जान ले ली| दरअसल प्रेमिका 2 लड़को को प्रेम करती थी| जिसमें एक अपने घर की तरफ दूसरा कोचिंग क्लास में| इस बात भी भनक पहले प्रेमी को लग गई| प्रेमी के चेतावनी के बाद भी नहीं मानने पर इस घटना को अंजाम दिया गया| छात्र की मौत की वजह बेरहमी से हुए मारपीट के कारण हुई है| पुलिस ने हत्या के आरोप में 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है|

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर करीब 03 से 04 बजे बीच थाना सिरगिट्टी क्षेत्र के गुम्बर चैके के पास एक अज्ञात 20 वर्षीय युवक की शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई | उसी दौरान शाम करीब 07 बजे मृतक के मोबाईल फोन को अज्ञात आरोपी द्वारा मृतक के दोस्त के पास छोडा गया जिससे मृतक का पहचान यश साहू उर्फ टीनू पिता राजेश साहू उम्र 20 वर्ष सा. ग्राम लखनपुर थाना लखनपुर जिला सरगुजा हाल मुकाम मंगला चौक बिलासपुर का होना पाया गया उसके बाद प्रकरण के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी किया गया।

See also  छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र शुरू, सीएम विष्णु देव साय ने महिला आरक्षण बिल पर चर्चा का प्रस्ताव रखा

पतासाजी के दौरान मंगला चौक स्थित कोचिंग इंस्टिट्यूट के सी.सी.टी.वी. कैमरा तथा शहर के लगभग 200 अलग-अलग स्थानों में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरो का बारिकी से अवलोकन किया गया| साथ ही अन्य तकनिकी माध्यमो से भी प्रकरण के अज्ञात आरोपीयों के बारे में पता लगया गया| जो मृतक का चकरभाठा क्षेत्र की एक युवती से प्रेम संबंध था साथ ही उसी युवती का चकरभाठा के किसी अन्य युवक से भी प्रेम संबंध था| जिसके बारे में बारिकी से पता लगाने पर पता चला कि उक्त युवती का प्रेम संबंध चकरभाठा के राहुल नामदेव नामक युवक से था| आरोपी राहुल नामदेव अधिकतर अपनी प्रेमिका को कोचिंग संस्था के आसपास देखने भी जाता था|  उसी दौरान पता चला कि आरोपी की प्रेमिका यश साहू के साथ भी प्रेम करती है| जिससे क्षुब्ध होकर आरोपी पुर्व में भी यश साहू को अपने प्रेमिका से दूर रहने हेतु चेतावनी दे चुका था| दिनाॅक 06.06.23 को आरोपी राहुल नामदेव पुनः कोचिंग संस्था पहुॅचा जहाॅ यश साहू व अपनी प्रेमिका को एक साथ देखकर आग बबूला हो गया और पहले तो अपनी प्रेमिका के साथ नोक झोक किया| उसके बाद यश साहू को सबक सिखाने और मारने के लिये प्लाॅन बनाया, प्लान के मुताबिक आरोपी राहूल नामदेव यश साहू को कोचिंग संस्था से बुलाकर अपने स्कुटी में बैठाकर मारपीट करते हुये चकरभाठा ले गया और चकरभाठा नयापारा के एक बंद पड़े ढाबे में ले गया| वहाॅ यश साहू का बेरहमी से पिटाई किया उसके बाद अपने अन्य साथी विनय सांडिल्य व उमेश वर्मा को भी लाठी डण्डा लेकर ढाबे में बुलवाया उसके बाद तीनो मिलकर मृतक यश साहू का लाठी डण्डा और बेल्ट से बेरहमी से पीटाई किये मारपीट से यश साहू वहीं अधमरा हो गया| उसके बाद आरोपी राहुल नामदेव को यह आभास हो गया कि यश साहू की मृत्यु हो सकती है| तब राहुल नामदेव हत्या के जुर्म से बचने के लिये यश साहू को अधमरा हालत में अपने स्कुटी में बैठाकर चकरभाठा हाईकोर्ट मोड के पास ले गया और वहाॅ एक ऑटो में बैठाकर भेज दिया| उसके बाद मृतक का शव गुम्बर चैक सिरगिट्टी के पास मिला।

See also  CG : पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ बदमाश, नाली से ढूंढकर निकाला आरोपी को, देखें विडियो

आरोपी मृतक के मोबाइल फोन को चेक करने के बहाने रखा हुआ था किन्तु परिजनो एवं दोस्तो के बार-बार काॅल आने से मोबाईल को वापस किया। प्रकरण के मुख्य आरोपी राहुल नामदेव द्वारा अपने अन्य साथियों विनय सांडिल्य व उमेश वर्मा के साथ मिलकर त्रिकोणीय प्रेम संबंध के चलते मृतक यश साहू की बेरहमी से मारपीट कर हत्या किया गया। प्रकरण के सभी आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पतासाजी कर घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया घटना में प्रयुक्त बेल्ट, लकडी का डंडा तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी व मारुती ब्रेजा कार को जब्त कर तीनों आरोपियों को यश साहू की हत्या करने के जुर्म में विधिवत गिरफ्तार किया गया है।