पामगढ़ में शादी में गया शिक्षक, घर पर चोरों ने बोला धावा, अलमारी का लाकर तोड़कर 25 हजार पार

जांजगीर जिला के पामगढ़ में एक शिक्षक शादी में गया हुआ था| इधर घर के कमरे में रखी अलमारी का लाकर तोड़कर को चोरों ने नगदी 25 हजार रुपए पार कर दिया| शिकायत के बाद पामगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज़ कर जाँच कर रही है|

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चेऊडीह निवासी शिक्षक मनोज कुमार साहू पिता राम विलास 10 जून की शाम परिवार समेत शादी में कोरबा गया हुआ था| 13 जून को जब वह घर पहुंचा तो देखा की घर के पीछे का दरवाजा का ताला टूटा हुआ था व अन्य कमरे का भी ताला टूटा हुआ था अलमारी का लाकर को तोड़कर उसमें रखे नगदी रकम 25000 रुपये को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है| जिसके बाद इसकी शिकायत पामगढ़ थाना में की है| पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,454  के तहत मामला दर्ज़ कर जाँच कर रही है|

See also  छत्तीसगढ़ के 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, अंबिकापुर में पारा 3.5°C, हिमालयी हवाओं से बढ़ी कपकपी