CM शिवराज की बड़ी घोषणा, परशुराम जयंती पर सरकारी छुट्‌टी का ऐलान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज राजधानी भोपाल में आयोजित ब्राह्मण महाकुंभ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं भी की।

Bhopal Brahmin Mahakumbh : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज भोपाल में ब्राह्मण महाकुंभ में ऐलान करते हुए कहा कि भगवान परशुराम जयंती के दिन मध्यप्रदेश में सरकारी छुट्‌टी रहेगी। पुजारियों को सौगात देते हुए कहा कि पुजारियों को हर माह 5 हजार रूपए दिए जाएंगे। यह राशि उन पुजारियों को दी जाएगी जिन मंदिरों के पास कृषि भूमि नहीं है। विद्यार्थियों के लिए सीमए शिवराज ने तोहफा देते हुए कहा है कि प्रदेश के 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को 8 हजार रुपए दिए जाएंगे वही कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को 10 हजार रुपए दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज ने महाकुभ को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने पहले ही तय कर लिया है कि पुस्तकों में भगवान परशुराम जी की गाथा पढ़ाई जाएगी। प्रदेश का कोई भी कलेक्टर मंदिरों की जमीन को नीलाम नहीं करेगा। यह अधिकार सिर्फ पुजारी को ही रहेगा। ब्राह्मण आयोग का गठन के लिए विचार किया जाएगा। जमीन की उपब्धता के अनुसार छात्रावास की व्यवस्था की जाएगी।

See also  CG : ट्यूशन पढ़ाने के दौरान छात्रा से अश्लील हरकत, शिकायत के बाद आरोपी शिक्षक गिरफ्तार 

ब्राह्म्ण समाज के लोगों को टिकट देने पर सीएम शिवराज ने कहा की यह तो अध्यक्ष जी जाने। लेकिन में भी विचार करूंगा। लव जिहाद पर उन्होंने कहा कि लव तो चल पाएगा, लेकिन जिहाद हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *