मॉस्को को तबाह करने बढ़ रही प्राइवेट आर्मी

पिछले 1 साल से चल रहे रुस और युक्रेन (Russia-Ukraine) के युद्ध के ने एक नया मोड़ ले लिया है, दरअसल वैगनर नाम की एक प्राइवेट आर्मी ने रुस के खिलाफ विद्रोह छेड़ दिया है। वैगनर आर्मी वही प्राइवेट आर्मी है जिसने रुस को युक्रेन के कुछ शहरों पर कब्जा करने में मदद की थी। साथ ही वैगनर (Wagner Private Military Company) ने रोस्तोव शहर और वहां मौजूद मिलिट्री हेडक्वार्टर पर कब्जे का दावा किया है और रूस की सेना का एक हेलिकॉप्टर गिराने की बात भी कही है। इसके हमले के बाद मॉस्को हाई अलर्ट पर है साथ ही राजधानी को जोड़ने वाला हाईवे भी बंद कर दिया गया है।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्र को किया संबोधित

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को रूसियों, सैन्य और सुरक्षा सेवाओं के साथ-साथ उन लोगों को भी संबोधित किया जिन्हें धोखे और धमकियों के जरिये सशस्त्र विद्रोह के रास्ते पर धकेल दिया गया है। व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने कहा, “मैं रूस के नागरिकों, सशस्त्र बलों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों और विशेष सेवाओं के कर्मियों तथा युद्धक स्थानों पर लड़ रहे सेनानियों और कमांडरों (Russian military leaders) से अपील करता हूं कि वे दुश्मन के हमलों को नाकाम कर रहे हैं और वीरता पूर्वक ऐसा कर रहे हैं।” व्लादिमीर पुतिन ने अपने संबोधन में कहा, “मुझे पता है कि आज मैंने सभी लाइनों के कमांडरों से फिर बात की। मैं उन लोगों से भी अपील करता हूं, जिन्हें धोखे या धमकी के जरिए इस आपराधिक साहसिक कार्य में शामिल किया गया और सशस्त्र विद्रोह के गंभीर अपराध के रास्ते पर धकेल दिया गया।”

See also  ट्रंप के जीतते ही सऊदी अरब में जुटे 50 से ज्‍यादा मुस्लिम देशों के नेता, पेश किया 33 सूत्रीय प्‍लान

कौन है येवगेनी प्रिगोजिन?

वैगनर आर्मी के चीफ येवगेनी प्रिगोजिन(Yevgeny Prigozhin), ये वही व्यक्ति हैं जिन्हें पुतिन का रसोइया भी कहा जाता है । जिन्होंने रुस और युक्रेन के जंग में यूक्रेन के कई इलाकों को जीतने में रूसी सेना की मदद की थी। हालांकि काफी समय से येवगेनी प्रिगोजिन और रूसी सेना के बीच मनमुटाव चल रहा था।

हाई अर्ल्ट पर मॉस्को

इसके बाद मॉस्को हाई अलर्ट (Moscow High Alert) पर है साथ ही राजधानी को जोड़ने वाला हाईवे भी बंद कर दिया गया है। रोस्तोव के मेयर ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है।  लोगों की सुरक्षा के लिए सड़कों पर रूस की सेना तैनात की गई है। सार्वजनिक कार्यक्रमों को बंद करा दिया गया है साथ ही सरकारी कार्यालयों को खाली करने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

प्रिगोजिन के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज

राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के आदेश के बाद रूसी जांच एजेंसी FSB ने वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोजिन के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही उन्हें हिरासत में लेने को कहा गया है। पर सशस्त्र विद्रोह भड़काने का आरोप लगाया गया है।

See also  मेक्सिको में Gen Z ने भड़का आक्रोश, नेशनल पैलेस की बाड़ तोड़ी, मेयर की हत्या के बाद हंगामा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *