जांजगीर जिला के पामगढ़ के गाँव में शराब की अवैध बिक्री को बंद कराने से नाराज़ एक युवक ने महिला पंच के घर-घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया| शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 452,294, 506, 323 भादवि के तहत मामला दर्ज़ कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है| मामला मुलमुला थाना के ग्राम कोसा का है|
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मे शराब की अवैध बिक्री को रोकने के लिये 8 जुलाई को ग्राम की कई महिला समूह के सदस्यों ने बैठक की | जिसमे समूह की महिलाओं के अलावा ग्राम कोटवार, सरपंच तथा पंच लोग शामिल हुए| बैठक में गांव में शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने की बात कही | इस बात को सरपंच के द्वारा लिखित में देने एवं थाना में सूचना देने के लिये बोला गया तथा बैठक समाप्त लिया गया| बैठक समाप्त होने पश्चात सभी अपने घर पर दिए| शाम करीब 6.00 बजे के आसपास छैडोलिया निवासी दिगम्बर सूर्यवंशी महिला पंच के घर अंदर घुस गया और धमकी देते हुए गंदी गंदी गाली गुप्तार करने लगा| साथ ही कहने लगा कि तुम मेरे शराब बिक्री को बंद करवाने के लिये बैठक रखी हो मै तुम्हे देख लूंगा तुम्हारे पति को मार दूंगा कहकर धमकी देने लगा | गाली गुप्तार की आवाज सुनकर महिला का ससुर रामस्वरूप साहू तथा पड़ोसी संध्या साहू, विनोद चौहान पहुचे | उसी समय मेरे पति बाजार से आये जिसका कालर को पकड कर मारपीट करना शुरू कर दिया | शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेज दिया है|