Janjgir : घर बनाने के लिए ख़रीदा सरिया को रखा आंगन में, चोरों ने कर दिया पार, 2 चोर समेत खरीददार गिरफ्तार

जांजगीर जिला के नैला चौकी क्षेत्र के ग्राम सरखो में एक ब्यक्ति ने घर बनाने के लिए सरिया खरीदकर घर के आंगन में रखा था| जिसे चोरों ने पार कर दिया| इसकी सूचना पीड़ित ने चौकी ने दी| पुलिस मामला दर्ज़ कर जाँच में लिया| पुलिस ने इस मामले में 2 चोर समेत खरीददार को गिरफ्तार किया है| आरोपीयो के विरुद्ध धारा 379, 411, 34, भा.द.वि. के तहत कार्यवाही किया गया|

[metaslider id=152463]

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजय सिह राठौर पिता राधेलाल राठौर उम्र 40 वर्ष साकिन सरखो चौकी नैला का दिनांक 24.09.2023 को सुभाष ट्रेडर्स जांजगीर से खरीद कर 08 बंडल सरिया छड लाया था जिसका वजन 496 कि.लो. था। जिसे ग्राम सरखो के रविन्द्र साहू के घर आंगन मे रखा था जिसमें से 04 बंडल राड कीमती करीबन करीब 13,000/को रात्रि में कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है की  रिपोर्ट पर  जांजगीर में अपराध क्रमांक 658/2023 धारा 379, 411, 34 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया।

See also  वायरोलॉजी लैब में अस्थाई भर्ती हेतु पात्र अभ्यर्थियों की अंतिम मेरिट सूची

विवेचना दौरान संदेही शिवकुमार सूर्यवंशी उम्र 35 वर्ष, साकिन सरखो को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने दोस्त राजकुमार सूर्यवंशी उम्र 40 वर्ष साकिन सरखो के साथ चोरी करना स्वीकार किए तथा उसे अपने गांव के परदेशी सूर्यवंशी  उम्र 44 वर्ष साकिन सरखो के पास बेचना बताया उसके मेमोरेण्डम कथन के तहत चोरी किये गये मशरूका 04 बंडल सरिया छड को परदेशी सूर्यवंशी के बाडी से जुमला कीमती 13,000/रूपये को बरामद किया जाकर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है।

आरोपी (1) शिवकुमार सूर्यवंशी उम्र 35 वर्ष (2) राजकुमार सूर्यवंशी  उम्र 40 वर्ष (3) परदेशी सूर्यवंशी  उम्र 44 वर्ष साकिनान सरखो चौकी नैला के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत दिनांक 30.09.23 को धारा 41 (क) के नोटिस तामील कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सत्यम चौहान चौकी प्रभारी नैला एवं प्र.आर. अर्जुन सिह जांगडे, प्र.आर. रूद्रनारायण कश्यप आर. संतोष प्रधान, सैलेन्द्र राठौर, संतकुमार कुर्रे का सराहनीय योगदान रहा।

See also  छत्तीसगढ़-रायपुर के बीजेपी कार्यकर्ता तीर्थयात्रा पर रवाना, सीएम साय और स्पीकर रमन ने दिखाई हरी झंडी