जांजगीर : रास्ता रोक महिला से दुष्कर्म, खेत में लेजाकर दिया घटना को अंजाम

जांजगीर जिला में अपने रिश्तेदार के घर जा रही एक महिला को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया| महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है| उसके खिलाफ नवागढ़ पुलिस ने धारा 376, 506 भादवि के तहत् कार्यवाही की है|

[metaslider id=152463]
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया थाना नवागढ़ उपस्थित आकर दिनांक 08.10.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई की प्रार्थिया अपने रिश्तेदार के घर गांव जा रही थी की आरोपी द्वारा सेमरा पास रास्ते में  पीड़िता को डरा धमका कर सुनसान जगह खेत की ओर ले गया और जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया किसी को बताने पर जान से मार दुंगा बोला लोक लाज की डर से प्रार्थिया किसी को नही बताई  कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

[metaslider id=153352]
विवेचना दौरान पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया है। विवेचना दौरान आरोपी मिथलेश बंजारे उम्र 46 साल निवासी राहोद थाना शिवरीनारायण को तलब कर घटना के संबंध में पूछताछ किया जो जुर्म स्वीकार किए जाने से तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 08.10.23 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

See also  7 नए आईएएस की पोस्टिंग