जांजगीर जिला में अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध, आदेश तत्काल प्रभावशील

आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की घोषणा दिनांक से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले के अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाते हुए आदेश जारी किया है|

[metaslider id=152463]

समस्त शासकीय एवं राज्य शासन के विभागीय इकाईयों, उपक्रमों के अमलों की अवकाशों की स्वीकृति हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से अनुमति के पश्चात ही अवकाश की पात्रता होगी।

[metaslider id=153352]

साथ ही कोई भी जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी अवकाश स्वीकृति होने के पश्चात ही अवकाश पर जा सकते हैं। जिले में पदस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को आदेशित किया है कि वे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के पूर्वानुमति के बिना न तो अवकाश पर प्रस्थान करेंगे और न ही मुख्यालय छोडेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

See also  चक्रवाती तूफान मैंडूस का असर छत्तीसगढ़ में, छाएं हुए है बादल