CG : मानसिक पीड़ित मरीज को बंधक बनाकर हॉस्पिटल में बेदम पिटाई, गार्ड ने परिजनों से भी मारपीट 

दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती मरीज को गार्डों ने बंधक बनाकर बेदम पिटाई कर दी |  इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि मरीज के दोनों हाथों को बांधकर फर्श पर लेटाकर पीटा गया है | मरीज औंधे मुंह जमीं पर पड़ा हुआ है|  इसके साथ ही अस्पातल में मौजूद परिजनों से भी गार्डों ने जमकर हाथापाई की. वहीं हॉस्पिटल स्टाफ ने भी बदसलूकी की है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

[metaslider id=152463]

मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग जिला अस्पताल में मानसिक रूप से पीड़ित मरीज को गार्डों ने बांधकर बनाकर पीटा. इस दौरान बचाव करने आई पीड़ित के बहनों और परिजनों के साथ भी हाथापाई हुई. ये पूरी घटना जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष की है. इस घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस तक पहुंच गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

[metaslider id=153352]

See also  CG पत्नी ने पति को घर के छत से दिया धक्का, आई गंभीर चोट, माता-पिता से अलग रहने की कर रही थी जिद्द