पालतू बिल्ली को युवक ने बनाया अपनी हवस का शिकार, मालकिन की शिकायत पर मामला दर्ज़ 

देहरादून से एक पालूत बिल्ली के साथ रेप का मामला सामने आया है. बिल्ली की मालकिन ने अपने किराएदार के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है. शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके 4 किरायेदार और वारदात के समय तीन काम पर गए थे पवन नाम का युवक घर पर था. यह मामला 1 नवंबर का बताया जा रहा है. मकान मालकिन का कहना है कि आरोपी ने बिल्ली को खिलाने के बाहने अपने साथ ले गया. जब वह अपनी बिल्ली को लेने उसके कमरे में गईं तो उन्होंने पवन को गंदा काम करते हुए रंगें हाथों पकड़ लिया. बिल्ली के प्राइवेट पार्ट में सूजन आ गई है और खून भी निकल रहा था. इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई सकते में है.

महिला ने पुलिस से किराएदार के खिलाफ सख्त कानूनी एक्शन की मांग करी है. पुलिस ने पवन कुमार के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित महिला ने बताया उन्हें बिल्कुल भी इस बात का एहसासा था कि युवक ऐसी हरकत करेगा. वह पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त दिलाने की मांग कर रही हैं.

See also  योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती का असर, होम्योपैथिक भेषजिक के 395 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन

इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई हैरान हैं. पुलिस ने बिल्ली का मेडिकल परीक्षण भी करवा लिया है. मामले की गहराई से जांच कर रही है. पुलिस इस मामले पर डॉक्टर से बातचीत कर रही है. बिल्ली को उपचार के लिए पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. वहां उसका इलाज चल रहा है. आरोपी बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है.