जांजगीर लोक सभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी निलंबित, जाने क्या थी वजह 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और जांजगीर लोकसभा के 2014 के प्रत्याशी प्रेमचंद जायसी को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है. पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से ये कार्रवाई की गई है. ये आदेश प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने जारी किया है.

दरअसल, प्रेमचंद जायसी को पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. जिसका संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उन्हें कांग्रेस पार्टी से निलंबित कर दिया गया है.

 

See also  रायपुर : सीएम की तारीफ का बड़ा असर - सोशल मीडिया पर वीडियो देख रायपुर से जीपीएम पहुंचे ग्राहक, खरीदा 50 किलो विष्णु भोग चावल