पामगढ़ में पति-पत्नी की डंडे से जमकर पिटाई, पड़ोसी ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम

जांजगीर जिला के पामगढ़ में घर के सामने बैठे दम्पति को पड़ोसी और उसके रिश्तेदारों ने डंडे से जमकर पिटाई कर दी| जिससे दोनों घायल हो गए| महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 34 के तहत  मामला दर्ज़ कर लिया है| घटना शिवरीनारायण थाना के ग्राम भवतरा की है|

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भवतरा निवासी दूरपति बाई कश्यप और पति दुजराम कश्यप रविवार को शाम 06.00 बजे अपने घर के सामने बैठी थी| उसी समय पडोसी रसेडीहा घर के पास आकर महिला का नाम लेकर अश्लील गाली गलौच करने लगा| जिसे पति के द्धारा गाली गलौच करने से मना किया | जिस पर रसेडीहा अपने 03 अन्य रिस्तेदार के साथ डण्डा से महिला और उसके पति दुजराम कश्यप से मारपीट करने लगा| लडाई झगडा को बढता देख गांव के बालमुकुद कश्यप, सुरेन्द्र कश्यप, बिकानंद कश्यप आकर बीच बचाव कर झगडा को छुडाये| मारपीट से महिला के सिर, दाहिने हाथ और पैर में चोट लगा है खून निकल रहा था| जबकि उसके पति के सिर चेहरा एवं बाये हाथ के कलाई में चोट आई|

See also  CG : पार्ट टाईम आन लाईन जॉब का झांसा देकर 2.19 लाख पार, शिक्षक से हुई ठगी