छत्तीसगढ़ में राज्य शासन ने पूर्व में ही दशहरा, दीपावली, शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए आदेश जारी कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक निजी-सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को शिक्षण सत्र 2023 -24 में शीतकालीन की छह दिन की छुट्टी मिलेगी। जो शीतकालीन अवकाश दिनांक 25 से 30 दिसंबर 2023 तक कुल 06 दिन रहेगा| इसी तरह 46 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश भी मिलेगा। कुल 64 दिन की छुट्टी मिलेगी। यह आदेश सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों और डीएड, बीएड, एमएड कॉलेजों के लिए प्रभावी होगा।
