कुत्ते के 6 बच्चों को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, लोगों का खौला खून, कहा आरोपी को तत्काल सज़ा दो 

राजस्थान के गंगानगर जिले में पशु क्रूरता का बड़ा मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस अफसरों तक के होश उड़ गए। पूरे जिले की पुलिस टीम को एसपी ने कहा कि इस शख्स को जल्द से जल्द अरेस्ट करें। मामले की जांच जवाहर नगर थाना पुलिस कर रही है। जवाहर नगर पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम एक युवक ने घर के नजदीक ही स्ट्रीट डॉग के छह पिल्लों को जिंदा जला दिया। वे चीख पुकार मचाते मचाते शांत हो गई और उनकी मौत हो गई।

गंगानगर जिले के जवाहर नगर में हुई यह क्रूरता

पुलिस ने बताया कि इस मामले में विकास सचदेवा नाम के एक युवक ने केस दर्ज कराया है। विकास ने पुलिस को बताया कि जवाहर नगर सेक्टर नंबर एक के पास सूर्या कॉलोनी की यह घटना है। कॉलोनी के नजदीक ही रहने वाले एक शख्स ने यह वारदात की है। कॉलोनी में रहने वाली एक फीमेल डॉग के साथ उसके छह पिल्ले थे।

See also  कामकाजी बच्चों की जिंदगी बदल रही योगी सरकार, बरेली में 500 बच्चे हुये लाभान्वित

सभी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया

कॉलोनी के लोग उनको खाने के लिए कुछ न कुछ देते थे, इसी कारण हर आने जाने वाले शख्स से उनको उम्मीद रहती थी। कल भी ऐसा ही हुआ। शख्स वहां आया तो तमाम पिल्ले उसके नजदीक आ गए। उसने सभी पर पेट्रोल डाल दिया और जिंदा जला दिया। उसके बाद वह फरार हो गया। इस घटना से पूरी कॉलोनी के लोग गुस्से में है। लोग अपने स्तर पर भी उस शख्स को तलाश कर रहे हैं।