लहरा दो तिरंगा कार्यक्रम से पहले दीपके पास पहुंची भारी भरकम पुलिस, थमाया नोटिस, कहा आपने NDMC की परमिशन नहीं ली है BNSS 163 का होगा उलंघन

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दीपके को ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम में जाने को लेकर दिल्ली पुलिस ने चेतावनी दे दी है। पुलिस ने दीपके के पास जाकर उन्हें एक नोटिस दिया और इस पर उनसे हस्ताक्षर लिए हैं। सीजेपी के संस्थापक को बता दिया गया है कि यदि उन्होंने बिना अनुमति तिरंगा यात्रा निकाली तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

दिल्ली पुलिस की एक टीम शुक्रवार को दोपहर अभिजीत दीपके के पास नोटिस देने पहुंची। दीपके एनसीपी प्रवक्ता अनीस गवंडे के पंचकुइंया रोड स्थित घर पर रुके हैं। पुलिस की एक टीम ने हां पहुंचकर उन्हें एक नोटिस दिया। इसमें लिखा है कि नोटिस में लिखा है कि कनॉट प्लेस इलाके में धारा 163 लगी है। तिरंगा यात्रा के लिए आपने NDMC की परमिशन नहीं ली है। फिर भी अगर आप CP जाते हैं तो ये BNSS 163 का उलंघन है। ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

See also  वंदेभारत लॉन्च पर RSS गीत पर बच्चों ने जताया समर्थन, स्कूल प्रिंसिपल ने कहा – यह है देशभक्ति गीत

 

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कनॉट प्लस में कॉकरोच जनता पार्टी के तिरंगा मार्च पर तुरंत रोक लगाने से इनकार कर दिया है. याचिका कनॉट प्लेस के स्ट्रीट वेंडर ने दायर की थी, जिस पर सुनवाई हुई. इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने भी CJP के आज होने वाले तिरंगा मार्च को रोकने से इनकार कर दिया था. हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस ने यह आश्वासन भी लिया है कि CJP के तिरंगा मार्च के दौरान माहौल खराब होने से रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे. दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट में कनॉट प्लेस में कपड़ा बेचने वाले स्ट्रीट वेंडर ने याचिका दायर की थी. उन्होंने याचिका में कहा था कि प्रदर्शनों के कारण उनका काम ठप होने की कगार पर पहुंच गया है. याचिका पर अगली सुनवाई 3 नवंबर को होगी.

व्यापारियों की प्रदर्शन कहीं और करने की अपील

बता दें कि कनॉट प्लेस के कारोबारियों और दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन कहीं और करने की अपील की है. नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) के जरिए राजनीतिक दलों और प्रदर्शनकारियों से अपील की गई है कि वे कनॉट प्लेस को बख्श दें और दिल्ली में किसी और जगह पर विरोध प्रदर्शन करें. वे भारतीय नागरिकों के विरोध करने और अपनी बात रखने के अधिकार का सम्मान करते हैं, लेकिन प्रदर्शन के लिए कनॉट प्लेस को मंच बनाना सही नहीं है. धरनों और विरोध प्रदर्शनों के कारण कारोबार पर असर पड़ रहा है. दुकानदारों, वेटरों, ड्राइवरों, रेहड़ी-पटरी पर स्टॉल लगाने वालों का काम ठप होने की कगार पर पहुंच गया है. सड़कें बंद होने और ट्रैफिक बाधित होने से लोगों को परेशानी हो रही है.

See also  40 साल में पहली बार रेलवे ने किया बड़ा बदलाव, अब ट्रेनें समय पर चलेंगी और बीच ट्रैक पर नहीं रुकेंगी