बालोद जिले में बड़ा हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार सीमेंट पोल से भरा ट्रक कार के ऊपर पलट गया. घटना में कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. पुलिस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.
बता दें कि घटना धमतरी-कांकेर नेशनल हाइवे में घटी है. जहां ट्रक की चपेट में आने से 4 लोगों की जान चली गई है. हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं. चारों मृतक की लाश गाड़ी में फंसा हुआ है. पुलिस शव निकालने की जद्दोजहद कर रही है.
पुलिस अधीक्षक से मिली जानकारी के अनुसार, चारों कार सवार दिल्ली से बस्तर घूमने गए थे. वापस लौटने के दौरान मरकाटोला घाटी के पास सीमेंट पोल से भरा ट्रक कार के ऊपर पलट गया. कार सवार एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वे कांकेर जा रहे थे। शवों को क्षतिग्रस्त कार से निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक को पकड़ने के प्रयास जारी हैं जो इस घटना के बाद से फरार है।