गठबंधन तोड़ अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेंगे प्रकाश आंबेडकर, आठ सीटों पर प्रत्याशी घोषित, पीठ में छुरा घोपते हैं संजय राउत

Prakash Ambedkar on Sanjay Raut: वंचित बहुजन अघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने संजय राउत पर हमला बोला है. उन्होंने शिवसेना (UBT) सांसद पर झूठ बोलने का भी आरोप लगाया है. आंबेडकर ने कहा, कितना झूठ बोलोगे संजय राउत? अगर आपके और हमारे विचार एक हैं तो मीटिंग में हमें बुलाते क्यों नहीं हैं? 6 मार्च की फोर सीजन्स होटल मैं हुई बैठक के बाद आपने हमारे किसी प्रतिनिधि को आमंत्रित क्यों नहीं किया?

VBA अध्यक्ष ने लगाये ये आरोप
आंबेडकर ने आगे कहा, आज भी आप वंचित को आमंत्रित किए बिना क्यों बैठक कर रहे हैं? आपने तो सहयोगी होकर पीठ में छुरा घोंपने वाला काम किया हैं. हमें पता है आपने सिल्वर ओक्स में हुई मीटिंग में क्या रवैया लिया था! क्या ये बात सच नहीं हैं की, आपने हमारे खिलाफ अकोला में कैंडिडेट रखने की बात रखी? ये कैसा रिश्ता बना रहे हैं आप? एक तरफ गठबंधन का भ्रम दिखा रहे हैं और दूसरी तरफ हमें गिराने की साजिश कर रहे हैं. ये विचार हैं आपके?

See also  जयपुर-अजमेर हाइवे पर 200 सिलेंडरों में धमाका, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

यहां बता दें, बीते कई दिनों से सीट बंटवारे को लेकर MVA और वंचित बहुजन अघाड़ी के बीच चर्चा चल रही थी. महाविकास अघाड़ी ने वंचित बहुजन अघाड़ी को चार सीटों का प्रस्ताव दिया था, लेकिन प्रकाश आंबेडकर ज्यादा सीटों की मांग कर रहे थे. दोनों के बीच सीट शेयरिंग पर सहमती नहीं बनी. कुछ दिन पहले अचानक से आंबेडकर ने अपने फैसले से सभी को चौंका दिया. उन्होंने एलान कर दिया कि वो महाविकास अघाड़ी से गठबंधन तोड़ रहे हैं.

इसके बाद प्रकाश आंबेडकर ने बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि वो आगामी लोकसभा चुनाव अब अकेले लड़ेंगे. इसके साथ-साथ उन्होंने आठ सीटों पर अपने उम्मीदवार भी उतार दिए. वो खुद अकोला से चुनाव लड़ेंगे.