बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से बड़ी खबर है जहां एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी है और वह फरार हो गया है। मामला पहाड़पुर के बावरिया गांव का है। बताया जा रहा है कि यहां एक महिला सहित चार बच्चों की गड़ासी से काटकर हत्या की गई है। हत्या के बाद महिला का पति घर से हुआ है फरार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हत्याकांड इतना वीभत्स है कि लोग इसके बारे में जानकर दहल जा रहे हैं। जिस तरह से महिला और उसके चार बच्चों की बेरहमी से काटकर हत्या की गई है इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस वारदात के बाद घर से महिला का पति फरार बताया जा रहा है। शक है कि उसी ने इस कांड को अंजाम दिया और मौके से भाग गया।
मामले में पारिवारिक कलह की बात भी सामने आ रही है और पुलिस को शक है कि हत्या मृतक महिला के पति ने ही की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीएसपी रंजन कुमार समेत कई थानों की पुलिस टीम गांव पहुंच चुकी है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। मौके पर सभी सबूतों को पुलिस इकट्ठा कर रही है। प्रथम दृष्टया ये पूरा मामला पारिवारिक कलह का बताया जा रहा है।