नहाने के दौरान बच्चे के गले में फंसी कवाई मछली, मचा अफरा-तफरी, काफी मशक्कत के बाद मिली सफलता 

जांजगीर जिला के अकलतरा में नहाने के दौरान एक बच्चे के मुंह में मछली घुस गई और वह गले में जाकर फंस गई। परिजनों को पता चलने पर उसे आन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा ले जाया गया |जहां डॉक्टरों ने निकालने का प्रयास किया किंतु वह सफल नहीं हुए|  जिसके बाद बच्चे को बिलासपुर रेफर कर दिया गया। बड़ी मशक्कत के बाद एक निजी अस्पताल में बच्चों का ऑपरेशन कर गले में फंसे मछली को बाहर निकल गया। मामला अकलतरा के ग्राम करूमहू की है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम करुमहू निवासी कुंवर नेताम का पुत्र 14 वर्षीय समीर नेताम सुबह 11:00 बजे नहाने के लिए गांव के तालाब में गया हुआ था| नहाने के दौरान उसके मुंह में मछली घुस गई और गले में जाकर फंस गए| समीर छटपटाना लगा और तालाब से बाहर निकाल कर मछली को अपने हाथ से बाहर निकलने लगा, लेकिन गले में फंसी हुई मछली बाहर नहीं निकली। तालाब में नहा रहे अन्य लोगों ने इसकी सूचना तत्काल उसके परिजनों को दी| जिसके बाद सभी उसे अकलतरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे| जहां डॉक्टरों ने मछली को निकालने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए उसे तत्काल बिलासपुर रेफर कर दिया।

See also  छत्तीसगढ़-कोरबा में कवर्धा कांड को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, सदबुद्धी हवन-यज्ञ किया

परिजनों से बिलासपुर के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां 10 मिनट के ऑपरेशन के बाद मछली को बाहर निकालने में सफलता हासिल हुई। डॉक्टर ने बताया कि यह मछली 3 इंच लंबी थी| इस मछली का नाम केवाई हैं। जो बहुत खतरनाक होती है इसके डंक मारने पर आदमी को बुखार भी आ जाता है। फिलहाल डॉक्टर ने गले में फांसी मछली को बाहर निकाल लिया है और अभी बच्चा भी स्वस्थ है इस घटना में सभी को चौका दिया है आसपास में पहली बार इस प्रकार की घटना घटी है।

 

https://johar36garh.com/chhattisgarh-news/attractive-chuda-with-photo-has-come-to-enhance-the-makeup-of-the-bride-it-is-the-first-choice-of-the-bride-and-groom-there-is-a-photo-of-both-the-bride-and-groom/