वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बिना पैसे खर्च किए दूर करें वास्तु दोष

खुद का घर का होना हर किसी का एक सपना होता है जिसे वह कड़ी मेहनत करके खरीदता है। इस खरीदे हुए घर को अपने मन-मुताबिक डिजाइन कराता है। लेकिन कई बार जरा सी गलती वास्तु दोष का कारण बन जाती है। घर में वास्तु दोष होने के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप चाहे तो बिना घर में तोड़-फोड़ किए इन वास्तु उपायों को अपना सकते हैं। इससे घर का वास्तु दोष आसानी से ठीक हो जाएगा।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, हर एक दिशा किसी न किसी तत्व का प्रतिनिधित्व करती है। हमारा पूरा घर पंच तत्वों से मिलकर बना होता है जिस तरह से हमारा शरीर बनता है। इसी कारण सुख-समृद्धि, खुशहाल जीवन जीने के लिए घर के हर एक कोने को दोष रहित होना चाहिए। क्योंकि इसका दुष्प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर सबसे अधिक पड़ता है। ऐसे में जानिए घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए कौन से उपाय अपनाना बेहतर होगा।

See also  अविमुक्तेश्वरानंद का तीखा प्रहार: 101 बटुकों के पूजन से माघ मेले की घटना का पाप नहीं धुलेगा

घर का वास्तु दोष ऐसे करें ठीक

कलश रखें
घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में एक कलश की स्थापना करें। क्योंकि कलश को भगवान गणेश का स्वरूप माना जाता है। ऐसे में भगवान गणेश आपके घर में रहकर हर समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे।

स्वास्तिक का चिन्ह
घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार में सिंदूर से स्वास्तिक बना लें। इस बात का याद रखें कि स्वास्तिक नौ अंगुल लंबा और नौ अंगुल चौड़ा हो चाहिए। इसे बनाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा भी खत्म हो जाती है।

घोड़े की नाल
वास्तु शास्त्र में घोड़े की नाल का काफी महत्व है। इसे घर में लगाने से वास्तु दोष से छुटकारा मिल जाता है। इसके साथ ही सौभाग्य की प्राप्ति होती है। घर के मुख्य द्वार में घोड़े की पूरी नाल लगा दें जो यू आकार की होती है।

See also  सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने मदरसों और मस्जिदों को नोटिस, 13 जुलाई तक जवाब मांगा

पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर
अगर आपका प्रवेश द्वार दक्षिण दिशा की ओर है तो घर के द्वारा में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर रख लें। इससे लाभ मिलेगा। इसके अलावा प्रवेश द्वार में पंचधातु से बना हुआ पिरामिड लगा सकते हैं। इससे भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

बल्ब लगाएं
अगर आपका किचन आग्नेय कोण यानी पूर्व-दक्षिण में नहीं है तो ये वास्तु दोष का कारण बन सकता है। ऐसे में वास्तु दोष को दूर करने के लिए आग्नेय कोण में एक छोटा बल्ब लगा लें और रोजाना उसे जलाएं। इससे काफी हद तक किचन का वास्तु दोष कम हो जाएगा।

कपूर
घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए कपूर भी लाभकारी साबित हो सकती है। आपके घर में जिस जगह पर वास्तु दोष है वहां पर कपूर रख दें। जैसे ही खत्म हो तो दोबारा रख दें। इससे काफी हद तक वास्तु दोष से छुटकारा मिल जाएगा।

See also  भाजपा ने जताई आशंका, TMC कर सकती है नतीजे मानने से इनकार; चुनाव आयोग भी तैयार