पामगढ़ का सरकारी हॉस्पिटल हुआ बीमार, अब इसका कौन करे इलाज, मरीजों पे आई आफत

जांजगीर जिला का पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अपनी बदहाली की कहानी कह रहा है। पूरे ब्लॉक के लोगों का इलाज करने वाला यह अस्पताल आज खुद अपनी इलाज के लिए तरस रहा है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, हर बार इसी तरह का हाल इस अस्पताल का रहता है।

दरअसल इस सरकारी अस्पताल में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है और नहीं कहीं पर पानी बहाने के लिए नाली बनाई गई है। मसलन बारिश के दिनों में या अस्पताल किसी तालाब से कम नहीं रहता। चारों तरफ पानी से सराबोर इस अस्पताल में मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शुक्रवार की देर रात हुई बारिश ने हॉस्पिटल का हाल बदल दिया है। अस्पताल परिसर में लगभग 1 फीट से अधिक तक का पानी भरा हुआ है। सड़के दिखाई नहीं दे रही है, मरीज को अस्पताल जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बात अस्पताल के बाहर की नहीं है अपितु ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी के कमरे के बाहर का भी हाल कुछ इसी तरह का है। जहां डॉक्टर मरीज का इलाज करते हैं वहां भी फर्श पर पूरा पानी भरा हुआ है। अस्पताल की इस स्थिति को देखकर आप स्वयं ही कहेंगे कि हॉस्पिटल अभी बीमार है।

See also  राजभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित, मुख्यमंत्री साय और राज्यपाल हुए शामिल