आसमान में टोचन करके ले जाने के दौरान गिरा हेलिकाप्टर, कैमरा में कैद हुआ हादसा हुआ, रूह कापने वाला दृश्य

Kedarnath Viral Video: उत्तराखंड के सुदूर पहाड़ी इलाकों में बसी केदारनाथ घाटी आज इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी है। दरअसल केदारनाथ घाटी से जुड़ा एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आसमान से एक हेलीकॉप्टर को गिरते देखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक ये हेलीकॉप्टर काफी पहले केदारनाथ (Kedarnath) में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

भारतीय वायुसेना के MI-17 वायुयान द्वारा इस दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर को रिपेयरिंग के लिए ले जाया जा रहा था। लेकिन तभी टोचन चेन टूट गई और हेलीकॉप्टर तेजी से आसमान की ओर से जमीन पर आ गिरा। इस पूरे प्रकरण का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसको लेकर खूब सुर्खियां भी बन रही हैं। (Kedarnath Viral Video)

Kedarnath Viral Video को देख कांप जाएगी रूह

सोशल मीडिया पर केदारनाथ घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल वायुसेना के M-17 वायुयान द्वारा एक हेलीकॉप्टर को रिपेयरिंग के लिए ले जाया जा रहा था।

See also  दहेज उत्पीड़न के मामलों से निपटने वाला सेक्शन 498A देश में सबसे ज्यादा दुरुपयोग किए जाने वाला कानून

उड़ान के दौरान ही M-17 से बंधी चेन हेलीकॉप्टर का भार नहीं रोक सकी और बीच रास्ते में ही हेलीकॉप्टर जमीन पर आ गिरा। इस पूरे घटना से जुड़ा वीडियो इतना खौफनाक है कि इसे देख सामान्य लोगों की रूह तक कांप जा रही है। राहत की बात ये है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। बता दें कि केदारनाथ घाटी से जुड़े इस वायरल वीडियो को (Kedarnath Viral Video) को सचिन गुप्ता नामक एक्स हैंडल यूजर ने जारी किया है।

 

 

राहत-बचाव में जुटी SDRF

केदारनाथ घाटी में हेलीकॉप्टर के आसमान से जमीन पर गिरने के बाद स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स (SDRF) की टीम मौके पर तैनात है।

See also  सर्दियों से छुटकारा! जनवरी-फरवरी में घूमने के लिए ये गर्म डेस्टिनेशन हैं परफेक्ट

समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ”आज SDRF बचाव दल को पुलिस चौकी लिनचोली के माध्यम से सूचना मिली कि एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर केदारनाथ हेलीपैड से दूसरे हेलीकॉप्टर द्वारा खींचकर गोचर हेलीपैड ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वह थारू कैंप के पास लिनचोली में नदी में गिर गया है। इस घटना के बाद SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत कार्य जारी है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।”