भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल सरकार के दस सालों का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए कटाक्ष किया

नई दिल्ली
भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने रविवार को अरविंद केजरीवाल सरकार के दस सालों का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए कटाक्ष किया है। कपिल मिश्रा का कहना है कि दिल्ली केजरीवाल को एक भ्रष्ट और असफल मुख्यमंत्री के तौर पर याद करेगी। कपिल मिश्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का दस साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा भी दे दिया है। अब वह दिल्ली के मुख्यमंत्री नहीं है। उन्होंने 10 साल पहले जो वादे किए थे, उन वादों का आज नतीजा क्या है, उनकी आज स्थिति क्या है। 70 में से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। 10 साल दिल्ली बेहाल यह उसकी सच्चाई है। चाहें उनका जन लोकपाल का वादा हो, स्वराज का वादा हो, 500 स्कूल खोलने का वादा हो, 20 कॉलेज खोलने का वादा हो, यमुना की सफाई का वादा हो, साफ पर्यावरण का वादा हो, आठ लाख नौकरियों का वादा हो, कर्मचारियों को स्थाई करने का वादा हो, ऐसा कोई भी वादा पिछले दस साल में वो पूरा नहीं किया गया है। दिल्ली उनको एक भ्रष्ट और असफल मुख्यमंत्री के तौर पर याद करेगी।

See also  बांग्लादेश की टेस्ट में सबसे बड़ी जीत:अफगानिस्तान को 546 रन से हराया, शांतो ने दोनों पारियों में शतक जमाए ढाका3 घंटे पहले इंटरनेशनल क्रिकेट के टेस्ट इतिहास में यह किसी भी टीम की तीसरी सबसे बड़ी जीत है। - Dainik Bhaskar इंटरनेशनल क्रिकेट के टेस्ट इतिहास में यह किसी भी टीम की तीसरी सबसे बड़ी जीत है। बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को इकलौते टेस्ट मैच में 546 रनों से हराया। ये बांग्लादेश की टेस्ट में सबसे बड़ी जीत है, जबकि इंटरनेशनल टेस्ट इतिहास में किसी भी टीम की रनों के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले इंग्लैंड ने 1928 में ऑस्ट्रेलिया को 675 रनों से हराया था, जबकि 1934 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 562 रनों से हराया था। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी पारी में मिले 662 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 115 रन ही बना सकी। अफगानिस्तान ने चौथे दिन आखिरी 5 विकेट 35 रन के अंदर गंवा दिए। बांग्लादेश की ओर से नजमुल हुसैन शांतो ने दोनों पारियों में शतक लगाए। इसके अलावा बांग्लादेश की ओर से शोरीफुल इस्लाम और एबोदत हुसैन ने दोनों पारियों में 5-5 विकेट लिए। इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 382 रन और दूसरी पारी में 4 विकेट पर 425 रन बनाने के बाद पारी घोषित कर दी। वहीं अफगानिस्तान ने पहली पारी में 146 और दूसरी पारी में 115 रन बनाए।

भाजपा नेता ने आगे कहा कि हमने रिपोर्ट कार्ड तैयार किया है। उसे हम दिल्ली की हर एक विधानसभा में लेकर जाएंगे। दिल्ली की सड़कों की बहुत खराब स्थिति है। एक एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट के हिसाब से देश के सभी महानगरों में सबसे खराब सड़कें दिल्ली में हैं। दिल्ली में नालों और सीवर की समस्या विकराल है। इस तरह की स्थिति बहुत पिछड़े इलाकों में भी नहीं होती जो दिल्ली के पॉश इलाकों में है। पिछले कुछ सालों में सरकार पूरी तरह ठप है और केवल नौटंकी कर रही है।

सरकार में काम कुछ नहीं हो रहा है। यह समझते हुए केजरीवाल कुर्सी छोड़कर भाग गए हैं। सभी समस्याओं का ठीकरा नए मुख्यमंत्री के ऊपर फोड़ दिया जाएगा। आतिशी को सीएम बनाकर विक्टिम कार्ड खेला गया है। उन्होंने एक नौटंकी की है, लेकिन यह उनकी मजबूरी भी थी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद वह एक मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं रह सकते थे। उन्होंने आगे कहा कि यदि उनमें जनता के बीच में जाने की हिम्मत होती तो वह विधानसभा को भंग करके चुनावी मैदान में आते। केजरीवाल को बताना चाहिए कि उन्होंने दस सालों में जनता के लिए क्या किया है। अगले साल जब फरवरी में दिल्ली में चुनाव होंगे, तो दिल्ली की जनता इस बार उनकी नौटंकी के खिलाफ जनादेश देगी।

See also  अगली गोली सीधे छाती पर लगेगी – लॉरेंस बिश्नोई गैंग का दावा, रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी ली