Skip to content
  • Saturday, April 18, 2026
johar36garh.com

johar36garh.com

johar36garh news | www.johar36garh.com | Pamgarh News

Banner Add
  • होम
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • सरकारी योजनाएं
  • अजब गजब
  • जीवनशैली
  • रोजगार
  • भारतीय संविधान
  • भारतीय दंड सहिता
  • Home
  • व्यापार
  • अगर बैक खाते में नहीं लिखा नॉमिनी और हो जाए उसकी मृत्यु, तब जाने क्या होगा, किसे मिलेगा खाता का पैसा
व्यापार

अगर बैक खाते में नहीं लिखा नॉमिनी और हो जाए उसकी मृत्यु, तब जाने क्या होगा, किसे मिलेगा खाता का पैसा

October 11, 2024

कोई भी जब बैंक खाता खोलना है या डीमैट अकाउंट या फिर इन्वेस्टमेंट के लिए कोई अकाउंट खोता है. तो उसकी प्रक्रिया में नॉमिनी ऐड करने का ऑप्शन जरूर आता है. नॉमिनी एक तरह से वारिस होता है. मतलब आपके बाद आपकी चीज का हकदार. बैंक खातों के मामले में अगर आपको कुछ हो जाता है. कोई दुर्घटना या कुछ और तो ऐसे में आपके अकाउंट का पैसा नॉमिनी को दिया जाता है. हालांकि नॉमिनी ऐड करना मैंडेटरी नहीं होता.

इसीलिए बहुत से लोग अपने खातों में नॉमिनी को ऐड नहीं करते. हालांकि ऐसा करना सही नहीं होता. अगर आप नॉमिनी ऐड करते हैं. तो आपके बाद आपके पैसे सही व्यक्ति तक पहुंच जाएंगे. अगर आप नॉमिनी ऐड नहीं करते तो फिर रकम किसे दी जाएगी. इस बात के लेकर कानूनी पेचों में फंसना पड़ सकता है. चलिए आपको बताते हैं की मृत्यु के बाद अगर किसी खाते में नॉमिनी ऐड नहीं होता. तो फिर पैसे किसे मिलते हैं और क्या होती है इसके लिए प्रक्रिया.

See also  महंगाई से राहत देने के लिए ट्राई की पहल, मोबाइल रिचार्ज सस्ता करने की तैयारी

नॉमिनी ना होने पर किसे मिलेंगे पैसे?

अगर किसी खाता धारक के खाते में कोई नॉमिनी ऐड नहीं होता. और उस खाताधारक की मृत्यु हो जाती है. तो ऐसे में उस खाते में जमा पैसे. उस खाताधारक के कानूनी उत्तराधिकारी को सौंप दिए जाएंगे. अगर खाता धारक शादीशुदा है तो ऐसे मामले में उसकी पत्नी उसके बच्चे और माता-पिता उसके कानूनी उत्तराधिकारी होते हैं. अगर खाताधारक की शादी नहीं हुई है तो फिर उसके माता-पिता और भाई-बहन उसके पैसों को क्लेम कर सकते हैं.

कैसे क्लेम किया जाएंगे पैसे?

सामान्य तौर पर अगर खाते में नॉमिनी जुड़ा होता है. तो खाताधारक की मृत्यु के बाद नॉमिनी को कुछ दस्तावेज देने होते हैं. और उसे पैसे ट्रांसफर कर दिए जाते हैं. लेकिन नॉमिनी नहीं होता तो ऐसे में जो उत्तराधिकारी होता है. उसे क्लेम करना होता है. इसके लिए कुछ दस्तावेज भी चाहिए होते हैं. जिनमें मृतक का डेथ सर्टिफिकेट, कानूनी उत्तराधिकारी की फोटो, केवाईसी, लेटर ऑफ डिस्क्लेमर एनेक्सचर-ए, लेटर ऑफ इंडेम्निटी एनेक्सचर-सी शामिल हैं.

See also  अगले दो साल में भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में 21,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा

क्यों जरूरी है नॉमिनी ऐड करना?

अगर किसी खाते में नॉमिनी नहीं होता. तो फिर उसे खाते के  खाताधारक की मृत्यु के बाद कानूनी उत्तराधिकारियों को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकता है. और इसे साबित करने में काफी समय लग सकता है जिसमें काफी पैसा भी खर्च करना पड़ सकता है. बीमा कंपनियों को भी क्लेम देने में मुश्किल हो सकती है. क्योंकि उन्हें पता नहीं होता कौन कानूनी वारिस है. इसलिए खाते में नॉमिनी ऐड करना सही रहता है. भविष्य में परिवार मुश्किलों से बचा रहता है.

Tags: If the nominee is not written in the bank account and he dies, then what will happen, who will get the money in the account?, अगर बैक खाते में नहीं लिखा नॉमिनी और हो जाए उसकी मृत्यु, किसे मिलेगा खाता का पैसा, तब जाने क्या होगा

Post navigation

दुर्गा पंडाल में ऐसे कपड़े पहनकर पहुंची मॉडल, मचा बवाल, लोग भड़के, मिली जान से मारने की धमकी
डब्ल्यूआरएस कॉलोनी के दशहरा मैदान में आज होगा 101 फीट के रावण का दहन

लेटेस्ट खबर

छत्तीसगढ़

सूरजपुर में बड़ा हादसा: बाइक सवार को बचाने में घर में घुसा वाहन, SDM समेत पुलिसकर्मी घायल

April 18, 2026
Admin
खेल

सनराइजर्स हैदराबाद की सधी शुरुआत, ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा लय में नजर आए

April 18, 2026
Admin
खेल

दिल्ली कैपिटल्स की जीत की वापसी, रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को दी हार

April 18, 2026
Admin
मध्य प्रदेश

महाराष्ट्र बैंक में करोड़ों की डकैती: एक आरोपी बिहार से गिरफ्तार, दूसरे का भी सुराग मिला

April 18, 2026
Admin

संपादक

सम्पर्क करें

Basant Khare
Editor in chief

office – Jagni Celebration Link Road Janjgir

E-mail: johar36garh@gmail.com
Mob: 9669355416

 ‘johar36garh.com’  2019 में  शुरू की थी | इससे पहले नई दुनियाँ, दैनिक जागरण, क्षेत्रीय स्तर पर दैनिक मितान अखबार, CCN, Grand News में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 22 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 10 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़ा हुआ हूँ | मैंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय पत्रकारिता की पढ़ाई की है |

खोजे

खबर ढूंढे

April 2026
SMTWTFS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
2627282930 
« Mar    
Copyright © 2026 johar36garh.com
Advertisement
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • मनोरंजन
  • अजब गजब
  • कृषि-पशुपालन
  • सरकारी योजनाएं
  • Home
  • MAIN HOME
  • Elementor #270618
  • भारतीय दंड सहिता