CG : ट्रैक्टर से बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत, एक गंभीर घायल

बिलासपुर-रायपुर मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 में रविवार दोपहर चंद्रखुरी स्थित अन्नपूर्णा ढाबा के सामने एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

CG : खड़ी ट्रैक्टर से जा टकराई बाइक, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, खबर से गांव में शोक की लहर

पुलिस के अनुसार, रविवार को करीब दोपहर 1 बजे बाइक सवार युवक एनएच-130 से गुजर रहे थे। इसी दौरान बाइक की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार भोला साहू निवासी भिलौनी और सुखसागर यादव निवासी पिपरलोड की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं सूरज यादव निवासी बदरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

 

CG : बाइक सवार को ट्रैक्टर ने रौंदा, पिता की मौत, पुत्र और एक अन्य गंभीर रूप से घायल 

घटना की सूचना मिलते ही सरगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सूरज यादव को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया।

See also  नायडू थमा गए PM को लंबी डिमांड लिस्ट, गडकरी समेत मंत्रियों पर भी दबाव

हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और ट्रैक्टर चालक की भूमिका क्या रही, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

पामगढ़ में ट्रैक्टर से जा भिड़ी बाइक, चालक गंभीर