बुलेट सवार दो युवक साधुओं ने की महिला से छेड़छाड़, बीच सड़क जमकर धुनाई, विडियो वायरल

अयोध्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में पब्लिक दो साधुओं के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रही है. दो मिनट और पांच सेकंड के इस वीडियो ने एक नई बहस छेड़ दी है. वीडियो अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र स्थित गुप्तार घाट का बताया जा रहा है, जहां बुलेट सवार दो युवक साधुओं पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.

घटना के अनुसार, इन साधुओं पर एक महिला और दो युवकों के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि गुस्साए युवक इन साधुओं को बुलेट से उतारकर मारपीट कर रहे हैं. इस दौरान दोनों युवक साधुओं को गालियां भी देते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, बढ़ती भीड़ को देखकर ये साधु वहां से भागने का प्रयास करते हैं.

वीडियो में युवकों की आवाज सुनी जा सकती है, जिसमें वे साधुओं पर एक लड़की से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए उन्हें बुरी तरह से पीट रहे हैं. मारपीट के दौरान एक अधेड़ साधु बीच-बचाव की कोशिश करता है, लेकिन वह भी हिंसा को रोकने में असमर्थ रहता है. जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती गई, दोनों बुलेट सवार साधु वहां से भाग निकले.

See also  राजस्थान में संविधान दिवस पर 26 को अंबेडकर सर्किल तक निकलेगी पदयात्रा, आयोजन की हुई तैयारी बैठक

यह घटना कब की है, इसकी जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, मामला गंभीर है, और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके.

पुलिस कर रही है जांच

अयोध्या के इस मामले ने लोगों का ध्यान खींचा है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की तह तक पहुंचने के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके.