बलौदाबाजार और रायगढ़ में सड़क दुर्घटना, पुलिस जवान समेत 3 लोगों की मौत

बलौदाबाजार.

छत्तीसगढ़ में भारी वाहनों के तेज रफतार और बेतरतीब रख रखाव के चलते लगातार दर्दनाक सड़क हादसे देखने को मिल रहे हैं. बीती रात प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों बलौदाबाजार और रायगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई.बलौदा बाजार जिले में बीती रात सड़क दुर्घटना में घायल हुए जवान शिवकुमार कौशल की आज अस्पताल में मौत हो गई.

 

इसे भी पढ़े :-स्टैंड अप इंडिया, व्यवसाय शुरू करने के लिए 10 लाख से लेकर 1 करोड रुपए तक का लोन, जाने कैसे करें आवेदन

 

मृतक पुलिस कर्मी के सरल स्वभाव के चलते विभाग और न्यायलय में सभी से बहुत अच्छे संबंध थे. जवान की इस तरह अचानक हुई मौत के बाद उसके परिवार समेत पुलिस विभाग में शोक की लहर है. पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारियों ने शोक व्यक्त करते हुए इसे काफी दुखद घटना बताया और कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सब पुलिस परिवार के साथ हैं. बता दें, पुलिस जवान शिवकुमार कौशल साल 2008 से बलौदाबाजार पुलिस में पदस्थ था और न्यायालय संबंधित कार्य सम्भालता था. बीती रात वह बलौदाबाजार-भाटापारा रोड पर केडिया राईस मिल के पास से गुजर रहा था.

See also  कवर्धा के SLRM सेंटर में भीषण आग, दमकल टीम ने हालात पर पाया काबू

इसे भी पढ़े :- Google Pay से मिलेगा तुरंत 15,000 का लोन, जानें कैसे

इसी दौरान घने अंधेरे के चलते वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन आज सुबह ही जवान ने उपचार के दौरान दम दोड़ दिया. जानकारी के अनुसार जहां पर यह घटना घटी है, वहां काफी अंधेरा रहता है. इसके साथ ही वहां सड़क किनारे ट्रक और बडी गाडियां बेतरतीब तरीके से खड़ी रहती हैं. इसी के चलते पुलिस जवान भी वहां खड़े ट्रक से जा टकराया. उसके गले में गंभीर रूप से चोट आई थी. इसके बाद जिला अस्पताल में ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

इसे भी पढ़े :- 50 लाख रुपये तक का लोन, 35% तक की सब्सिडी, जाने कैसे उठाए इसका लाभ

तेज रफ्तार ट्रक के टक्कर से पिकअप वाहन के चालक समेत 2 की मौत
वहीं रायगढ़ में भी बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. घटना रायगढ़ जिले के रायगढ़ घरघोड़ा मार्ग पर लाखा गांव की है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने मुर्गी से ले जारे पिक अप को टक्कर मार दी. इस घटना में पिकअप ट्रक के नीचे आगई और पिकअप चालक और सहचालक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.

See also  BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठन की तैयारी, छत्तीसगढ़ के पांच नेताओं को मिल सकती है जगह; 12 मई को अहम बैठक

इसे भी पढ़े :- डीडी फ्री डिश वालों के लिए बढ़ी खुसखबरी, देखें फ्री में पेड चैनल

सूचना मिलने पर कोतवाली थाना और पूंजी पथरा थाने की पुलिस टीमें पहुंची और घंटों की मेहनत बाद दोनों शवों को निकाला. पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए रायगढ़ भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बता दें, इस घटना में मृतकों के शव को निकालने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी. जिसके बाद उन्हें आज सुबह 5 बजे रायगढ़ अस्पताल भेजा गया. इसके अलावा पिकअप के तेज रफ्तार ट्रक के नीचे आ जाने से 200 से अधिक मुर्गियों की भी मौत हो गई. घटना के चलते से ये मार्ग कई घंटे बाद खुला.

छत्तीसगढ़ में पति ने की पत्नी की हत्या, जेठ से दूरी बनाने को लेकर हुआ था झगड़ा