समधन को लेकर फरार हुआ पिता, कुछ दिन पहले तय हुआ था बेटा-बेटी का रिश्ता, महिला के 7 और पुरुष के है 10 बच्चे

कासगंज: जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बेटे की शादी तय करने आए एक व्यक्ति को समधन से ही इश्क हो गया। समधन के घर पर आने-जाने के दौरन बातें होने लगीं और कुछ ही दिन बाद ही वह समधन को लेकर फरार हो गया।

 

इसे भी पढ़े :- 50 लाख रुपये तक का लोन, 35% तक की सब्सिडी, जाने कैसे उठाए इसका लाभ

 

इस घटना के बाद इलाके में इसकी काफी चर्चा हो रही है। मामले की जानकारी जब महिला के पति को लगी तो उसके होश उड़ गए। उसने आरोपी के खिलाफ अपनी पत्नी को अगवा कर ले जाने का आरोप लगाया है। साथ ही पीड़ित पति ने कोतवाली गंजडुंडवारा में मामला भी दर्ज करा दिया है।

 

इसे भी पढ़े :- Google Pay से मिलेगा तुरंत 15,000 का लोन, जानें कैसे

 

कुछ दिन पहले तय हुआ था बेटा-बेटी का रिश्ता

दरअसल, पूरा मामला कोतवाली गंजडुंडवारा क्षेत्र का है। यहां दो महीने पहले दो परिवारों ने अपने बेटे-बेटी की शादी का रिश्ता आपस में तय किया था। लड़की के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री का रिश्ता आरोपी शकील के पुत्र से तय हुआ था। रिश्ता तय होने के बाद उसकी पत्नी और आरोपी के बीच घर आने जाने के दौरान बातचीत होने लगी। उसकी बेटी की शादी आरोपी के बेटे से तय हो गई थी, जिसके बाद से उनका आना-जाना लगा रहता था। इसी बीच आरोपी उसके घर पर पहुंचा और बच्चों की शादी होने से पूर्व ही उसकी पत्नी को अगवा कर कहीं ले गया।

See also  बीच चौराहे पर तौलिया लपेट खड़ा होकर अजीबोगरीब हरकतें करते नजर आया शख्स, यूजर ने कहा कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक

 

इसे भी पढ़े :-स्टैंड अप इंडिया, व्यवसाय शुरू करने के लिए 10 लाख से लेकर 1 करोड रुपए तक का लोन, जाने कैसे करें आवेदन

 

पीड़ित पति ने पुलिस से की शिकायत

बता दें कि लड़की की मां के 6 बच्चे हैं और उसने अपनी ननद की एक बेटी को गोद लिया था। ऐसे में कुल मिलाकर उसके 7 बच्चे हैं। वहीं आरोपी शकील के 10 बच्चे है। रिश्ता तय होने के बाद उसकी पत्नी और आरोपी के बीच बातचीत का दौर चालू हो गया। नजदीकियां बढ़ने के बाद आरोपी समधी बच्चों की शादी होने से पहले ही समधन को लेकर रफूचक्कर हो गया। फिलहाल महिला के पति ने पुलिस से मामले की शिकायत कर दी है। वहीं पुलिस पीड़ित की शिकायत के आधार पर महिला की तलाश में जुटी हुई है।

 

इसे भी पढ़े :-ATM रखने से आपको मिलेगी छुट्टी, UPI की बढ़ी सुविधा, पैसे जमा करने की भी दी सुविधा

See also  महिला जबरन बैठी आदमी के गोद में कहा हमें कोई फर्क नहीं पड़ता, आपको पड़ेगा वो भी रात में, देखें विडियो

 

 

इसे भी पढ़े :-PhonePe : फोनपे ऐप से बिना 1 रुपए लगाए रोज कमाएं हजार रुपए, जाने कैसे