12 वर्षीय लड़की से हैवानियत, पिता, दादा और चाचा गिरफ्तार, तीनों ने पहले बच्ची के माँ के साथ भी किया था शोषण

उत्तर प्रदेश के औरैया में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र 12 वर्षीय लड़की ने अपने सगे पिता, बाबा और चाचा पर रेप का आरोप लगाया है. उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत से शिकायत की है. उसने पुलिस को दो माह की गर्भवती होने की बात भी बताई है. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए उसको मेडिकल के लिए भेज दिया है. आरोपी पिता और चाचा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

 

सगी बेटी के साथ संबंध बनाते पकड़ाया पिता, लोगों ने की दोनों की धुनाई, विडियो वायरल

 

बिधूना कोतवाली पहुंची पीड़िता ने अपनी शिकायत की, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. 12 वर्षीय नाबालिग पीड़िता 2 महीने की गर्भवती है. उसने पुलिस को बताया कि उसके सगे बाबा, पिता और चाचा ने उसके साथ हैवानियत की है. आरोपी पिता किसानी करता है. वहीं, आरोपी बाबा और चाचा बकरियां चराते हैं. पीड़ित किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके तीनों आरोपी उसकी मां का शारीरिक शोषण करते थे, जिसके चलते कुछ समय पहले उसकी मां कही चली गई और डेढ़ माह पहले उसकी मौत हो गई.

See also  सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी और रामलला के दरबार में टेका मत्था, निर्माण कार्यों का लिया जायजा"

 

इसे भी पढ़े :-भाई की सारी प्रॉपर्टी पर दावा ठोक सकती है बहन, जाने उन परिस्थिति के बारे में

 

पिता, बाबा और चाचा बने हैवान

पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि करीब एक साल से उसके बाबा खेत में और चाचा कमरे में अकेला पाकर उसके साथ दरिंदगी कर रहे हैं. वहीं, किसी से बताने पर उसको जान से मारने की धमकी भी दी. कुछ दिन पूर्व जब उसे पता चला कि वह गर्भवती है तो उसने दादी और चाचा को बताया. जब यह बात आरोपियों को पता चली तो उन्होंने उसकी हत्या की साजिश रचना शुरू कर दिया. वह हिम्मत जुटाकर दिबियापुर निवासी अपनी मौसी के यहां पहुंची और उनको सारी बात बताई.

 

इसे भी पढ़े :-प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, साल में सिर्फ जमा करें 12 रुपए

 

पुलिस ने किया तीनों आरोपियों को गिरफ्तार

बात सुनने के बाद मौसी नाबालिक किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंची जहां पर पुलिस को घटना की सारी जानकारी दी. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर बाबा, पिता और चाचा पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना बिधूना पर एक पीड़िता द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर दुष्कर्म एवं पोक्सो एक्ट तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

See also  दिल्ली-एनसीआर में Swine Flu और वायरल के मामलों में आई तेजी, डॉक्टर के बताए कुछ आसान टिप्स की मदद से रखें अपना ख्याल

 

पिटाई कर पत्नी और बेटे को घर से भगाया, रात में 14 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, शिकायत के बाद पिता गिरफ्तार