फेर लेते समय दूल्हे के सीने में उठा अचानक दर्द, मंडप पर ही गिरते निकल गई जान

मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के दौरान दूल्हे की मौत हो गई। शादी की आधी रस्म पूरी कर ली गईं थी जबकि आधी रस्में बाकी थी। इसी दौरान दूल्हे को आर्ट अटैक आया और फिर उसकी मौत हो गई। जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। अचानक हुई इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया। यह घटना तब हुई जब दूल्हा और दुल्हन 7 फेरे ले रहे थे, फेर लेते समय दूल्हे के सीने में अचानक दर्द उठा और वह मंडप में ही गिर गया।

 

इसे भी पढ़े :-पिता की संपत्ति में शादी के बाद बेटी अधिकार होता है, जाने इसकी पूरी सच्चाई

इसके बाद वहां मौजूद रिश्तेदारों ने और परिजनों ने उसे उठाने का प्रयास किया। जब वह नहीं उठा, तो तत्काल ही उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ईसीजी करने और अन्य जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। यह खबर सुनते ही घरातियों और बारातियों के पैरों तले से जमीन के साथ गई। किसी को कुछ समझ ही नहीं आया कि यह अचानक क्या हो गया, जिसने भी यह घटना सुनी उसकी आंखों से आंसू बहने लगे।

See also  RSS के 3 दर्जन से ज्यादा पदाधिकारी और CM योगी आदित्यनाथ, बंद कमरे में ढाई घंटे की अहम चर्चा

 

इसे भी पढ़े :-अब यूट्यूब वीडियो देखने वाले को भी मिलेगा पैसा, जाने कैसे

हर कोई इस घटना से दुःखी है और दुल्हन का घर बसने से पहले ही उजड़ गया। दरअसल, हर्षित की शादी शहर के तिली वार्ड में स्थित कैलाश मानसरोवर होटल से की जा रही थी। रात में धूमधाम से घोड़ागाड़ी, बैंड बाजा, डीजे और शानदार लाइटिंग के साथ बारात लगाई गई थी। सभी लोग बहुत खुश थे। परिजन रिश्तेदार दोस्त खूब नाचते रहे, इसके बाद रात करीब 12 बजे वरमाला का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद करीब 2 से 3 घंटे तक फोटो सेशन चला। दूल्हा-दुल्हन साथ में खाना खाया और कुछ समय आराम करने की बात सुबह करीब 6 बजे सात फेरे की लेने की तैयारी होने लगी।

 

इसे भी पढ़े :-SBI ने शुरू की हर घर लखपति योजना, जाने कैसे बना देगा लखपति

शादी के दौरान सात जन्मों का साथ निभाने के लिए फेरे लेने की रस्म शुरू हुई थी। लेकिन फेरे पूरे हो पाते उससे पहले ही दूल्हा अचानक चक्कर खाकर गिर गया। लोगों की समझ में नहीं आया कि क्या हो गया। जब हर्षित ने आंखें नहीं खोली को उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूल्हे का खुद का मेडिकल स्टोर है।

See also  मणिपुर बंटेगा नहीं:मणिपुर के CM बोले- ये लोग म्यांमार से आए, कुकी-मैतेई में लड़ाई नहीं

 

पेटीएम केवल भुगतान नहीं पैसे भी कमाएं, जाने इसके 10 आसान तारीखे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *