पत्नी को बॉस के साथ पकड़ लिया रंगेहाथ, अब पति को झूठे केस में फ़साने की दे रही धमकी

वन विभाग में पदस्थ महिला का अधिकारी के साथ प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। महिला का अफेयर विभाग के ही एसडीओ से चल रहा था, जो वर्तमान में मंडला में पदस्थ है। एसडीओ महिला से मिलने रात करीब 1:30 बजे टीकमगढ़ स्थित उसके घर पहुंचा। इस दौरान महिला के पति ने दोनों को मकान में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस दोनों को पड़कर थाने ले गई। महिला के पति ने दोनों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि थाने में महिला ने अपनी मर्जी से एसडीओ को घर बुलाने की बात कही है। एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे ने बताया कि महिला और एसडीओ के बयान दर्ज करने के बाद दोनों को छोड़ दिया गया।

 

दरअसल, मंडला जिले में वन विभाग में एसडीओ श्रीराम सूत्रकार टीकमगढ़ में एक महिला के घर मिलने के लिए सरकारी वाहन से आए, लेकिन रात में महिला के पति ने घर में दोनों को अकेले पकड़ लिया। जब पति ने पूछताछ की तो महिला ने जांच के मामले में मिलने की बात कह दी। संबंधित महिला वन विभाग में ही पदस्थ है। पीड़ित पति ने अपनी पत्नी और श्रीराम सूत्रकार से जान का खतरा बताकर पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया है।

See also  राज्यपाल के इस्तीफे पर भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘अमित शाह ने किया है तो जरूर राजनीतिक साजिश होगी’

 

 

इसे भी पढ़े :-कार का किस आधार पर तय होता है इंश्योरेंस प्लान का प्रीमियम, जाने कैसे बचा सकते हैं पैसे

 

पति ने बताया कि कुछ समय से मुझे पत्नी पर शक था। पत्नी का मोबाइल चेक किया तो उसमें मैसेज मिले, जिसके बाद श्रीराम सूत्रकार को पत्नी से दूर रहने की हिदायत दी, लेकिन वो नहीं माने। वहीं, शनिवार को एसडीओ श्रीराम सूत्रकार ने मेरी पत्नी को मैसेज किया और मिलने के लिए रात 1 बजे घर पहुंचे। इसकी भनक मुझे पहले से होने पर रात भर घर के बाहर जागता रहा। जब रात में देखा तो पत्नी और श्रीराम सूत्रकार घर में अकेले थे। उन्होंने बताया कि जब दोनों को मकान में रंगे हाथ पकड़ लिया तो पत्नी बोली कि किसी को बताया तो अच्छा नहीं होगा। मुझे तेरे साथ नहीं रहना। अगर मुझे रोकोगे तो आत्महत्या कर लूंगी और झूठे केस में फंसा दूंगी।

See also  30 अक्टूबर को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

 

इसे भी पढ़े :-आप भी ले सकते हैं खाद-बीज भंडार का लाइसेंस, जानें आवेदन प्रक्रिया और जरुरी डॉक्यूमेंट

 

पत्नी से धमकी मिलने के बाद पीड़ित पति ने घटना की जानकारी डायल 100 पुलिस को दी। इस दौरान सुबह 6 बजे करीब पुलिस पहुंची। दोनों को देहात थाने ले गई। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया। बता दें कि महिला के पहले पति की मृत्यु होने पर उसको अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। इसके बाद 2014 में उसकी दूसरी शादी हुई थी। पति डबल एमएम, बीएड है। पूर्व में अतिथि शिक्षक रहा, लेकिन अब प्राइवेट जॉब करता है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से बनबन चल रही थी। इसी बीच पति को अपनी पत्नी के संबंध एसडीओ से होने की जानकारी लगी। पूर्व में श्रीराम सूत्रकार टीकमगढ़ में रेंजर के पद पर पदस्थ रह चुके हैं।

 

डेयरी फार्मिंग लोन योजना, गाय, भैंस, भेड़, बकरी के आधार पर बैंक करती है फाइनेंस, पैसा सीधे खाता में

See also  छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को रेलवे ने 22 व 24 दिसंबर को रद्द, अमृतसर से यह ट्रेन इसलिए नहीं छूटेगी