बिलासपुर : प्रेमिका को बुलाया मिलने फिर प्रेमी ने चाचा संग मिलकर किया गैंगरेप, शिकायत के बाद दोनों गिरफ्तार

प्रेमिका को बुलाया मिलने फिर प्रेमी ने चाचा संग मिलकर किया गैंगरेप, शिकायत के बाद दोनों गिरफ्तार  : बिलासपुर जिला में युवक ने अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया। उसके भरोसे में आकर युवती उसके घर पहुंची, तब युवक ने अपने चाचा के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। उनके चंगुल से छूटकर युवती ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

 

इसे भी पढ़े :-पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र योजना, पैसा होगा दोगुना, 1000 से कर सकते हैं शुरू

 

दरअसल, तोरवा क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय युवती और देवरीखुर्द के सतबहनिया मंदिर के पास रहने वाले राजऋषि सिंह (32) के बीच दोस्ती थी। दोनों आपस में बातचीत करते थे। फिर युवक ने उससे प्यार का इजहार किया। युवती भी उसकी बातों में आ गई। युवक ने उसके साथ शादी करने का वादा किया था।

See also  विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से राजनांदगांव विधानसभा के 18 ग्रामों को मिला 1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का उपहार, ग्रामीणों ने जताया आभार

 

इसे भी पढ़े :-सूटकेस में मिली महिला की सिर कटी लाश, बदन पर कपड़े भी नहीं, बंधे थे दोनों हाथ और पैर, तफ्तीश में जुटी पुलिस

 

युवती अपने प्रेमी राजऋषि के भरोसे में आ गई। युवक ने उससे मिलने बुलाया और शादी की बात करने का झांसा दिया। युवक की बातों में आकर युवती उसके साथ चली गई। युवक उसे लेकर अपने चाचा सुरेंद्र कुमार सिंह (56) के घर नहरपारा सफेद खदान गया। जहां युवक ने साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद उसके चाचा ने भी दुष्कर्म किया। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भागी युवती ने पूरे मामले की शिकायत तोरवा थाने में की। गैंगरेप का मामला सामने आने पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने राजऋषि और उसके चाचा सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

 

तेलंगाना : कुँए में पानी भरने गई लड़की से रेप की कोशिश, छत्तीसगढ़ की रहने वाली है लड़की, भाजपा पार्टी के मंडल अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज़

See also  संविदा कर्मियों के तबादले पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, याचिका खारिज