नायब तहसीलदार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बताया निराधार, नियमानुसार हुई कार्यवाही

नायब तहसीलदार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बताया निराधार, नियमानुसार हुई कार्यवाही  : जांजगीर जिला के नवागढ़ ग्राम पंचायत तुलसी मामले में हुई कार्यवाही को शिवरीनारायण के नायब तहसीलदार ने नियमानुसार बताया। उन्होंने कहा कि जो भी कार्यवाही हुई है वह सबके समक्ष हुई है। उन्होंने कहा कि उन पर लगे सारे आरोप बेबुनियाद है।

शिवरीनारायण के नायब तहसीलदार संजय बरेठ ने बताया कि कार्रवाई के समय रिविन्यु की पूरी टीम गई हुई थी| तहसीलदार, पटवारी, कोटवार, सैनिक थे | मौके पर विधिवत कार्यवाही हुई है सभी को अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया था|  अगर उनको कोई आपत्ति है तो अपील करते | उनकी बेदखली पट्टे से अतिरिक्त जमीन की हुई है|

 

इस दौरान बुधराम के परिवार के द्वारा टीम के साथ उदंडतता की गई। टीम के द्वारा उनके घर का दरवाजा नहीं तोड़ा गया है यह आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। हमारे पास उसे दौरान हुई पूरी कार्यवाही का वीडियोग्राफी मौजूद है। पूरा विवाद पारिवारिक है| चाचा-भतीजे के बीच का जमीन बटवारे का मामला है|  इन लोगों द्वारा उनके घर के सामने पूर्ण रूप से निर्माण कर दिया है| जिससे दूसरे पक्ष का आना जाना बंद हो गया है| उनके शिकायत करने पर ये लोग आक्रोशित हो गए और मारने के लिए पहुँच गए | बुधराम के खिलाफ पूर्व में भी 3-4 मामले दर्ज़ हैं|

See also  एटीएम कैश लूट: 14.60 लाख रुपए लेकर अपराधी फरार, आरोपियों की तलाश जारी

 

 

 

 

जांजगीर : आश्रम खाली कराने नायब तहसीलदार की मनमानी, निर्वस्त्र कर परिवार को डाला लॉकअप में, भीम आर्मी ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग