13 सिपाहियों का जीआरपी तबादला, फिर भी थाने में, दस दिन का मिला था समय

बलिया
पुलिस विभाग से जीआरपी में तबादला होने के बावजूद जनपद के 13 सिपाही थाने में ही डटे हुए हैं। राजकीय रेलवे पुलिस लखनऊ में रिक्तियों को भरने के लिए पुलिस महानिदेशक कार्यालय से पुलिस उप महानिरीक्षक कार्मिक राहुल मिश्रा ने 28 मई को पत्र भेजकर बलिया के 29 पुलिस कर्मियों का तबादला लखनऊ जीआरपी मुख्यालय के लिए कर दिया था।

फरमान में अगले दस दिन के भीतर नवीन कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश था। निर्देश के अनुपालन में एसपी ओमवीर सिंह ने कोतवाली में तैनात दो सिपाही समेत विभिन्न थानों और विभागों में तैनात 13 का स्थानांतरण जीआरपी मुख्यालय लखनऊ के लिए कर दिया। एसपी ने 31 मई तक सभी को नवीन तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने का भी पत्र जारी किया, लेकिन अब तक कई पुलिस कर्मी थानों और कोतवाली में जमे हुए है।

 संवाद सहयोगी, बलिया। पुलिस विभाग से जीआरपी में तबादला होने के बावजूद जनपद के 13 सिपाही थाने में ही डटे हुए हैं। राजकीय रेलवे पुलिस लखनऊ में रिक्तियों को भरने के लिए पुलिस महानिदेशक कार्यालय से पुलिस उप महानिरीक्षक कार्मिक राहुल मिश्रा ने 28 मई को पत्र भेजकर बलिया के 29 पुलिस कर्मियों का तबादला लखनऊ जीआरपी मुख्यालय के लिए कर दिया था।

See also  सिपाही गया था पति-पत्नी का मामला सुलझाने, पीड़िता पे आ गया दिल, अश्लील हरकत करते कैमरा में कैद