पीएम किसान सम्मान योजना की 20वीं किस्त के आज खाते में नहीं आएंगे 2000 रुपये, करोड़ों किसानों का इंतजार बढ़ा

पीएम किसान सम्मान योजना की 20वीं किस्त के आज खाते में नहीं आएंगे 2000 रुपये, करोड़ों किसानों का इंतजार बढ़ा :  देश के करोड़ों किसानों का इंतजार बढ़ गया है। पिछले काफी समय से लगभग हर किसान जानना चाहता था कि पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त कब आएगी? उम्‍मीद जताई जा रही थी क‍ि आज ब‍िहार के सीवान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खाते में पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। लेक‍िन ऐसा नहीं हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 20 जून, शुक्रवार को बिहार के सिवान से पीएम आवास योजना के तहत शहरी गरीबों को पैसा ट्रांसफर क‍िया लेक‍िन पीएम क‍िसान योजना पर कोई ऐलान नहीं क‍िया।

 

इसे भी पढ़े :- फोनपे से लोन तुरंत, घर बैठे लाखों तक मिलेगा पैसा, जाने कैसे

 

 

सूत्रों से म‍िली जानकारी के मुताब‍िक आज पीएम मोदी ऐसा कोई ऐलान नहीं करेंगे। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत साल में 6000 रुपये मिलते हैं, जो 2-2 हजार की तीन किस्तों में भेजे जाते हैं। बिहार के सिवान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 5900 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी है। इनमें पीएम आवास योजना-शहरी के अंतर्गत 53666 शहरी गरीबों के खाते में 540 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। इसके अलावा 6000 से ज्यादा गरीबों को पक्के घर की चाबी भी दी गई है।

See also  पिता की जलती चिता में कूद गई बेटी, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती

इन कामों के ल‍िए अभी भी है वक्‍त
पीएम किसान सम्मान योजना की 20वीं किस्त के आज खाते में नहीं आएंगे 2000 रुपये, करोड़ों किसानों का इंतजार बढ़ा :  अगर आप उन किसानों में शामिल हैं, ज‍िन्‍होंने सैचुरेशन ड्राइव के तहत बताए गए काम नहीं कराए हैं तो आपके खाते में पैसा आने से पहले ही अटक सकता है।केंद्र सरकार ने सैचुरेशन ड्राइव चलाकर 31 मई से पहले तक तीन काम करने के निर्देश दिए थे। अगर आपने वह नहीं किए हैं तो हो सकता है कि पीएम किसान सम्मान योजना की 20वीं किस्त अटक जाए। पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त के बाद ही यह साफ कर दिया गया था कि अगली किस्त के लिए फार्मर रजिस्ट्री जरूरी होगी। अगर आपने फार्मर आईडी नहीं बनवाया है तो यह एक कारण हो सकता है।

 

इसे भी पढ़े :- गूगल पे से मिलेगा अब गोल्ड लोन, मुथूट फाइनेंस के साथ हुई गूगल की पार्टनरशिप

 

See also  उत्तर प्रदेश में टूरिज्म बूम: टाटा समूह के ताज, विवांता और सिलेक्शन्स ब्रांड के होटल्स के बड़े विस्तार की तैयारी

इसके अलावा अगर आपने आपने पीएम किसान खाते का ई-केवाईसी नहीं किया है तो भी आपका पैसा अटक सकता है। बैंक खाते का आधार कार्ड से सही ढंग से लिंक न होना, जमीन के रिकॉर्ड अपडेट न होना या बैंक अकाउंट एक्टिव न होना भी बड़ी वजह बन सकती है। हालांकि अगर किसी तकनीकी कारण से आपके खाते में पैसा नहीं आता है तो अगली बार वह आपको जुड़कर मिल सकता है।

कब आएगी पीएम किसान की 21वीं किस्त
वित्त वर्ष 2025-26 में यह पहली किस्त है, जो किसानों के खाते में आई है। एक वित्त वर्ष में 3 किस्तें ट्रांसफर की जाती हैं। अब अगली किस्त 1 अगस्त से 30 सितंबर के बीच आएगी। इसके बाद दिसंबर से फरवरी के बीच अगली किस्त आएगी।

 

ससुर ने अपनी होने वाली बहू के साथ किया निकाह, रात में वीडियो कॉल पर मिलते थे दोनों