कन्हैयालाल हत्याकांड: गहलोत का भाजपा पर आरोप, कहा- NIA जांच से रुका न्याय

 जयपुर

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह हत्याकांड पूरे देश को झकझोर देने वाला था लेकिन तीन साल बीतने के बाद भी आरोपियों को सजा नहीं मिलना बेहद चिंताजनक है।

गहलोत ने स्पष्ट किया कि वे फिल्म से जोड़कर बात नहीं कर रहे, बल्कि वास्तविक न्याय प्रक्रिया की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन यह हत्याकांड हुआ था, हमारी सरकार ने कुछ ही घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन उसी रात को केस एनआईए को सौंप दिया गया। एनआईए को यह केस दिए तीन साल हो चुके हैं लेकिन न कोई सजा हुई और न कोई ठोस प्रगति दिखाई दी।

गहलोत ने जोर देकर कहा कि अगर यह केस राजस्थान पुलिस के पास रहता तो मात्र 6 से 8 महीने में आरोपियों को सजा हो जाती। इतना ही नहीं गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपी भाजपा से जुड़े हुए हैं। मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि आरोपी भाजपा के कार्यकर्ता हैं। यही वजह है कि भाजपा इस केस में निर्णय नहीं चाहती। उन्हें डर है कि अगर सजा हो गई तो यह बात सार्वजनिक हो जाएगी कि उनके कार्यकर्ता दोषी हैं।

See also  यूपी बजट की तारीख तय: 11 फरवरी को पेश होगा बजट, 9 फरवरी से शुरू होगा उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र