नारियल के दूध से पाएं सिल्की और शाइनी बाल, जानें सही इस्तेमाल के तरीके

नई दिल्ली

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण, गलत खानपान और स्ट्रेस का असर हमारे बालों पर साफ दिखाई देता है। बाल रूखे, बेजान और दोमुंहे होने लगते हैं। ऐसे में महंगे हेयर ट्रीटमेंट्स की जगह नेचुरल उपाय अपनाना ज्यादा असरदार और सुरक्षित होता है।

नारियल का दूध बालों की गहराई से देखभाल करने वाला एक बेहतरीन पोषक तत्व है। इसमें मौजूद विटामिन ई, प्रोटीन, और आवश्यक फैटी एसिड बालों को हाइड्रेशन, मजबूती प्रदान करते हैं। आइए जानें ऐसे ही कुछ बेहतरीन DIY हेयर मास्क के बारे में जिसे नारियल के दूध से बनाकर, आप घर पर ही स्मूद हाइड्रेटेड और हेल्दी बाल पा सकती हैं।

नारियल दूध और एलोवेरा जेल हेयर मास्क
ये हेयर मास्क डैंड्रफ, खुजली और ड्राइनेस दूर करता है और साथ में स्कैल्प को ठंडक देता है।

उपयोग की विधि: 2 टेबलस्पून नारियल दूध में 1 टेबलस्पून फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाएं। अच्छी तरह मिक्स करके स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। 30 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से वॉश करें।

See also  क्या कलयुग अपने अंत की ओर है? जानिए शास्त्रों में क्या दिए गए हैं संकेत

नारियल दूध और शहद मास्क
ये हेयर मास्क बालों को डीप हाइड्रेशन देता है, बालों को स्मूद और शाइनी बनाता है।

उपयोग की विधि: 2 टेबलस्पून नारियल दूध में 1 टेबलस्पून शुद्ध शहद मिलाएं। बालों की लंबाई में लगाकर 25–30 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर नॉर्मल पानी से वॉश करें।

नारियल दूध और ऑलिव ऑयल मास्क
ये हेयरमास्क दोमुंहे बालों को कम करता है।

उपयोग की विधि: 1 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल को हल्का गुनगुना करके उसमें 2 टेबलस्पून नारियल दूध मिलाएं और बालों की जड़ों में अच्छी तरह मसाज करें और 30 मिनट बाद बालों को किसी माइल्ड शैम्पू से वॉश करें।

नारियल दूध और केला मास्क
ये हेयर मास्क बालों के फ्रिज को कंट्रोल करता है, बालों को डीप कंडीशनिंग देता है।

उपयोग विधि: 1 पका हुआ केला मैश करें और उसमें 2 टेबलस्पून नारियल दूध मिलाएं। स्मूद पेस्ट बनाकर बालों में लगाएं। 30 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें।

नारियल दूध और मेथी मास्क

See also  बड़ा मंगल 2026: सुंदरकांड की 5 शक्तिशाली चौपाइयां और उनका महत्व

ये हेयर मास्क बालों का झड़ना रोकता है, स्कैल्प को पोषण देता है और बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है।

उपयोग की विधि: 2 टेबलस्पून मेथी दाने रातभर भिगोकर पीस लें। इसमें 2 टेबलस्पून नारियल दूध मिलाएं। स्कैल्प में लगाकर 40 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर वॉश करें।

नारियल के दूध से बने ये हेयर मास्क हर तरह के बालों के लिए फायदेमंद हैं। इन्हें हफ्ते में एक बार अपनाए और पाएं बाल सॉफ्ट, स्मूद और हाइड्रेटेड वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के।