22 सितंबर को होगा निगम कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह, तैयारियां पूरी

गाजियाबाद
नगर निगम कर्मचारी संघ का शपथ समारोह 22 सितंबर को कराया जाएगा। नेहरू नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में दोपहर तीन बजे शपथ समारोह होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी ब्रज मोहन सिंघल ने बताया कि निगम कर्मचारी संघ चुनाव में अनुराग गुट ने जीत दर्ज की है। 

अनुराग को कर्मचारी संघ का अध्यक्ष चुना गया है। शपथ ग्रहण कराने की सभी तैयारी पूरी हो गई है। उन्होंने बताया कार्यक्रम में महापौर सुनीता दयाल मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगी। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक विशिष्ट अतिथि रहेंगे।

See also  बलात्कार और हत्या में आक्रोश का माहौल, ऐसे में ममता बनर्जी का पुराना बयान वायरल, लड़के-लड़कियां ज्यादा बात करते हैं इसलिए होते रेप