अकलतरा : 6 लोगों ने घर घुसकर की बेरहमी से हत्या, घटना में 2 बालक भी शामिल, पुरानी रंजिस में हुई थी हत्या

जांजगीर जिला के अकलतरा में दीपावली की रात दरवाजे पर पटाखा फोड़ने की बात को लेकर जमकर विवाद हुआ जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति की बेदर्दी से हत्या कर दी गई | इस मामला में पुलिस ने 04 आरोपी एवं 02 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया है| आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू एवं 2 नग मोटरसाइकिल बरामद की गई है|  आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 536/25 धारा 103 (1) ,331(8),238, 61(2),191 (2) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है|

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  21.10.2025 को सुबह लगभग 08.00 बजे थाना अकलतरा पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम कोटमीसोनार मे बालमुकुंद सोनी का अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बीते दरम्यानी रात को किसी धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दिया है जिसकी सूचना पर मर्ग जांच पर अपराध पंजीबद्ध कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।

 

इसे भी पढ़े :- एसबीआई पेंशन लोन योजना, 14 लाख रूपये तक का लोन आसानी से

 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अकलतरा पुलिस द्वारा घटना स्थल पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया गया। प्रकरण की जांच/विवेचना दौरान शव का पीएम कराया गया जो शॉर्ट पीएम रिपोर्ट पर मृतक की मृत्यु धारदार चाकूनुमा हथियार से मारकर हत्या होना पाए जाने से घटना स्थल के आसपास लगे सीटीव्ही फुटेज व गवाहो के बयान के आधार पर घटना दिनांक समय को मृतक के घर के पास रोशन दास मानिकपुरी उर्फ पोटरो, सौरभ पाठक, लक्की पाण्डेय उर्फ चन्द्रहास, शिवांस पाण्डेय सभी निवासी कोटमीसोनार तथा शान खान निवासी बिलासपुर व अन्य साथियों सहित कोटमीसोनार में तालाब के पास इकट्ठा हुए|

See also  VIDEO : खूंटाघाट डैम के नदी में गिरा एक युवक, जिंदगी और मौत की जंग जारी

 

6 लोगों ने घर घुसकर की बेरहमी से हत्या

मृतक बालमुकुंद को लक्की उर्फ चंद्रहास पाण्डेय रात्रि 11/30 बजे लगभग बार बार फोन किया और बालमुकुंद को गली गलौच कर धमकाने लगे परन्तु बालमुकुंद फोन को काट के रख दिया जिससे तालाब के पास मारने का प्लान बनाए उसके बाद सभी लोग बालमुकुंद सोनी के घर गए वहां परेशान करने के नियत से उसके घर में फटाखा फेंककर फोड़ने लगे जिससे बाल मुकुंद सोनी बाहर निकलकर मना किया तो सभी लोग उसे अश्लील गाली गलौच करने लगे परन्तु विवाद बढ़ते देख बालमुकुंद घर के अंदर चला गया, रोशन मानिकपुरी और सौरभ का पूर्व से लड़ाई झगड़ा मृतक बालमुकुंद सोनी से था जो गुस्से में आकर दोनों बालमुकुंद के घर के दरवाजा को लात मारकर तोड़ कर अंदर गए पीछे पीछे बाकी आरोपी भी अन्दर गए और मृतक बालमुकुंद सोनी को बटनदार चाकू से मारकर हत्या कर दिए।

 

इसे भी पढ़े :- इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक पर्सनल लोन, सिर्फ 1 घंटे के अंदर 5 लाख तक का लोन, जाने कैसे

 

See also  झारखंड-महाराष्ट्र में बोलकर दिखाएं कि भारत का बंटवारा चाहते हैं, स्मृति ईरानी की उमर अब्दुल्ला को चुनौती

आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर मेमोरेण्डम कथन मे बताये कि पंचायत चुनाव के समय मृतक बालमुकुंद सोनी से विवाद हुआ था जिसमे बालमुकुंद के साथ मारपीट किये थे परन्तु बालमुकुद थाना में रिपोर्ट नहीं कराया था। 3- 4 दिन पूर्व भी बालमुकुंद सोनी का विवाद हुआ था उस समय बालमुकुंद सोनी रोशन व सौरभ पाठक का नाम लेकर गाली गलौच किया था उस दिन रोशन दास, सौरभ पाठक का बालमुकुंद से विवाद हुआ था उसी बात का गुस्सा था कि दिनांक 20.10.2025 को रात्रि लगभग 11 से 12 बजे आरोपियो के द्वारा कोटमी तालाब के पास प्लानिंग करके उसके घर जाकर बाल मुकुंद का हत्या कर दिए बताए। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बटनदार चाकू, घटना में उपयोग 2 मोटर सायकल को जप्त किया गया है।

 

इसे भी पढ़े :- क्रेडिटबी पर्सनल लोन, 15 मिनट में मिलेगा 5 लाख का तक लोन, जाने कितना लगेगा ब्याज़

 

See also  बिलासपुर : स्कूल के बच्चों के अश्लील वीडियो इंटरनेट में डालता था शिक्षक, 11 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

गिरफ्तार आरोपी

1. रोशन दास मानिकपुरी उर्फ पोटरो पिता संतोष दास मानिकपुरी उम्र 18 वर्ष 09 माह निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा
2. शिवांश पाण्डेय उर्फ शिवा पिता स्व.गुलाब पाण्डेय उम्र 18 वर्ष निवासी हटरी चौक कोटमीसोनार थाना अकलतरा
3. चंन्द्रहास पाण्डेय उर्फ लक्की पिता रामनाथ पाण्डेय उम्र 29 वर्ष निवासी सोनार पारा कोटमीसोनार हा.मु.सेक्टर नम्बर 03 क्वाटर 01 कोरबा थाना बालको
4. रामकृष्ण पाठक उर्फ सौरभ पाठक पिता स्व. विजय कुमार पाठक उम्र 28 वर्ष निवासी हटरी चौक कोटमीसोनार हा. मु. मोहरा थाना बांगो जिला कोरबा ।
सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है एवं प्रकरण में शामिल 02 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय पेश किया गया।

 

अकलतरा : पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद के बाद बेदर्दी से हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस