BSF ने 4.79 करोड़ की प्रतिबंधित ड्रग्स जब्त की, चार तस्कर गिरफ्तार

आइजोल
 सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मादक पदार्थों और अवैध हथियार नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर-पूर्व में एक बड़ी सफलता हासिल की। खुफिया सूचना के आधार पर बीएसएफ आइजोल और एक्साइज व नारकोटिक्स मिजोरम की संयुक्त टीम ने शनिवार को पश्चिम आइजोल क्षेत्र में ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद करते हुए चार ड्रग पेडलरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए ड्रग पेडलरों में दो म्यांमार के नागरिक भी शामिल हैं। इस कार्रवाई के दौरान 5.89 किलोग्राम मेथामफेटामाइन और 41 ग्राम हेरोइन जब्त की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 4.79 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है।

बीएसएफ मिजोरम और कछार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस कार्रवाई की जानकारी दी। बीएसएफ मिजोरम और कछार ने एक्स पोस्ट में लिखा, "22 नवंबर 2025 को बीएसएफ इनपुट पर कार्रवाई करते हुए, बीएसएफ आइजोल और एक्साइज एंड नारकोटिक्स मिजोरम की एक जॉइंट टीम ने वेस्ट आइजोल में 4.79 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत का 5.89 किलो मेथामफेटामाइन और 41 ग्राम हेरोइन जब्त किया। म्यांमार के दो नागरिकों समेत चार ड्रग पेडलर पकड़े गए।"

See also  प्रदेश में ईको पर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास को मिलेगा नया आयाम, अनुपूरक बजट में रखा प्रस्ताव

इससे पहले एक अन्य कार्रवाई में 20 नवंबर को बीएसएफ मणिपुर, महार रेजिमेंट और मणिपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने कांगपोकपी जिले में तलाशी अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में हथियार और विभिन्न प्रकार के गोला-बारूद जब्त किए। यह ऑपरेशन उस चल रहे अभियान का हिस्सा था जिसका लक्ष्य राज्य में शांति और स्थिरता बहाल करना है।

बीएसएप की मानें तो, "20 नवंबर 2025 को बीएसएफ मणिपुर, महार रेजिमेंट और मणिपुर पुलिस की एक जॉइंट टीम ने मणिपुर के कांगपोकपी जिले में एक सर्च ऑपरेशन किया और इलाके में शांति और अमन-चैन बहाल करने की चल रही कोशिशों के तहत हथियारों और अलग-अलग तरह के गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा जब्त किया।"
वहीं, 19 नवंबर को बीएसएफ आइजोल और एक्साइज एंड नारकोटिक्स मिजोरम की जॉइंट टीम ने एनएच-6 पर दो संदिग्धों के पास से 25 करोड़ ररुपए से ज्ययादा कीमत का 14.905 किलो मेथामफेटामाइन और 707 ग्राम हेरोइन जब्त की थी। इस कार्रवाई के दौरान दो ड्रग पेडलर को भी गिरफ्तारर कर लिया गया था।

See also  अब टूटी सड़कों और गड्ढों की शिकायत करना हुआ आसान, इस सरकारी ऐप पर करें रिपोर्ट