दिन में चढ़ा पारा, रात में हल्की ठंड… तापमान में 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज

रायपुर

 पूर्वी हवा के प्रभाव से राज्य में शीतलहर का प्रभाव टल गया है. अभी की स्थिति में रात में हल्की ठंड है और दिन में गर्मी महसूस हो रही है. 6 डिग्री तक लुढ़क चुका राज्य का न्यूनतम तापमान 11 के करीब पहुंच गया है. शहर में भी ठंड सुबह-सुबह ही महसूस हो रही है और आउटर में इसका प्रभाव ज्यादा है. राज्य में अब पूर्वी हवा का प्रभाव असर दिखा चुका है और कड़ाके की ठंड अब हल्की हो चुकी है. इस तरह का प्रभाव अगले दो से तीन दिन रहने की संभावना है. इसके बाद हवा का आगमन फिर से उत्तर से होता है तो तापमान में गिरवाट की शुरुआत होगी. इधर विभिन्न इलाकों में सर्दी अपनी सामान्य स्थिति में आ चुकी है.

पिछले चौबीस घंटे में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो चार दिन पहले 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था. इसी तरह 13 डिग्री के पारा के साथ रायपुर में अच्छी ठंड पड़ रही थी जो अब सुबह सुबह ही ज्यादा प्रभाव दिखा रही है.

See also  एमसीबी : आईटीआई पास आउट युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: शासकीय आईटीआई चिरमिरी में 15 जनवरी को मारुति सुजुकी ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में आज आकाश साफ रहने की संभावना है. इस दौरान तापमान 16 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है.