रांची से रायपुर तक विराट का कहर: कोहली ने ठोका वनडे करियर का 53वां शतक

रायपुर 
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दमदार शतक लगाया। विराट कोहली ने रायपुर में खेले जा रहे वनडे में 90 गेंद में 100 रन पूरे किए। विराट कोहली ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में लगाातार दूसरे मुकाबले में शतक जड़ा है। वह दूसरे मैच में 90 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से शतक तक पहुंचे। इससे पहले रांची में हुए मुकाबले में विराट कोहली ने 120 गेंद में 135 रन की पारी खेली थी। कोहली ने इस दौरान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ा था। वह किसी एक फॉर्मेट में 51 से ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे।
 
रायपुर में दूसरे वनडे में विराट कोहली ने 86 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 100 रन पूरे किए। इससे पहले ऋतुराज गायकवाड़ ने भी शतक लगाया है। गायकवाड़ ने 77 गेंद में अपना पहला वनडे शतक लगाया। विराट कोहली ने 38वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर वनडे में 53वां वनडे शतक जड़ा। कोहली ने रायपुर वनडे में जायसवाल के साथ 22 रन जोड़े। वहीं शतकवीर ऋतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 156 गेंद में 195 रन की साझेदारी की।

See also  सीरीज जीतकर भी टेंशन में टीम इंडिया! IND vs NZ में ये डिपार्टमेंट बना सबसे बड़ा सिरदर्द, चौथे T20 में होगा बदलाव?

अफ्रीका के खिलाफ लगातार तीसरा शतक
रायपुर वनडे में विराट कोहली 93 गेंद में 102 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय पारी के 40वें ओवर में कोहली लुंगी एनगिडी के ओवर में बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हुए। कोहली ने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली तीनों पारियों में कोहली ने शतक लगाया है। उन्होंने विश्व कप 2023 में शतक ठोका था। इसके बाद रांची और फिर रायपुर में 100 रन पूरे किए।

कोहली ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 120 गेंद में 135 रन की पारी खेली जो 50 ओवर के प्रारूप में उनका 52वां शतक था। उनकी पारी की बदौलत भारत ने 17 रन से जीत दर्ज की। बल्लेबाज विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में विजयी शतकीय पारी की बदौलत बुधवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की नवीनतम वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गए।

See also  मांकडिंग: क्रिकेट का विवादित नियम, जो अब रन आउट कहलाता है – जानिए पूरा इतिहास

सैंतीस साल के कोहली के अब 751 रैंकिंग अंक हैं। वह शीर्ष पर बरकरार पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (783), न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल (766) और अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान (764) से पीछे हैं। कोहली ने भारत के वनडे कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़ा, जो गर्दन की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की मौजूदा सीरीज से बाहर होने के कारण पांचवें स्थान पर खिसक गए।

इंटरनेशनल क्रिकेट में घर पर सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
    विराट कोहली- 32
    सचिन तेंदुलकर- 31
    जैक्स कैलिस- 31
    रिकी पोंटिंग- 25
    शाकिब अल हसन- 25

सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड खतरे में…
आपको बता दें कि अगर आम बोलचाल में कहें तो विराट कोहली रिकॉर्ड तोड़ने के मामले में हाथ धोकर सचिन तेंदुलकर के पीछे पड़ गए हैं। सचिन ने अपने पूरे करियर में 76 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते थे। पूरी दुनिया में किसी भी खिलाड़ी द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट में यह सर्वाधिक नंबर है। वहीं विराट कोहली भी रांची वनडे में प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद 70 तक पहुंच गए हैं।

See also  टेस्ट में छाए ऋषभ पंत! सहवाग को पछाड़ बने भारत के नए ‘सिक्सर किंग’

विराट का करियर अभी बाकी है और वह आने वाले समय में 6-7 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीत सकते हैं। यानी अगर वह 7 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड और जीतते हैं तो सचिन का एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त हो जाएगा। विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के अलावा टॉप 10 की इस लिस्ट में रोहित शर्मा भी 7वें स्थान पर काबिज हैं।