गोल्ड खरीदने का मन है? जानिए 5 दिसंबर का 10 ग्राम का नया भाव, देखें अपने शहरों के 22-24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

इंदौर 

दिसंबर महीने में सोने चांदी की कीमतों में परिवर्तन का दौर लगातार जारी है। अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे है तो पहले ताजा चेक कर लीजिए। आज 5 दिसंबर को सोने के दाम में 270 रूपए प्रति 10 ग्राम का उछाल आया है लेकिन चांदी की कीमतों में 4000 रूपए प्रति किलो की गिरावट आई है। शुक्रवार को 22 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate Today) 1, 19,250 , 24 कैरेट का भाव 1, 30,080 और 18 ग्राम सोने का रेट 96,700 रुपए पर ट्रेंड कर रहे है। वहीं 1 किलो चांदी का रेट (Silver Rate Today) 1, 87,000 रुपए चल रहा है। आईए जानते है आपके शहर का 18, 22 और 24 कैरेट सोने का भाव……

शुक्रवार का 18 कैरेट सोने का ताजा भाव

    दिल्ली व जयपुर सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 97,600/- रुपये।
    कोलकाता और मुंबई सराफा बाजार में 97,450/- रुपये।
    इंदौर और भोपाल में सोने का भाव 97,500 चल रहा है।
    चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 10,015/- रुपये पर ट्रेड कर रही है।

See also  पीएलआई योजना के तहत दूरसंचार उपकरण विनिर्माण की बिक्री 50 हजार करोड़ के पार

शुक्रवार का 22 कैरेट सोने का ताजा भाव

    भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 1,19,150/- रुपये ।
    जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold price Today) 1,19, 250/- रुपये ।
    हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 1 19,100/- रुपये ट्रेंड कर रहा है।

शुक्रवार का 24 कैरेट सोने का ताजा भाव

    भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 1,29,980 रुपये
    दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 1, 30, 080/- रुपये।
    हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 1,29, 930/- रुपये ।
    चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 1,30, 910 /- रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।

पढ़िए शुक्रवार का आपके शहर का चांदी का लेटेस्ट रेट

    जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 1,87,000 /- रुपये
    चेन्नई, मदुरै , विजयवाड़ा, विशाखापटनम, हैदराबाद और केरल सराफा बाजार में कीमत 1,96,000/- रुपये।
    भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 1,87,000/ रुपए ट्रेंड कर रही है।

See also  डीजल हुआ 25 रुपये लीटर महंगा, पेट्रोल ₹7.4 की बढ़ोतरी, नायरा के बाद अब इस कंपनी ने भी बढ़ाए दाम

कैसे चेक करें प्योरिटी? सोना खरा है या नहीं?

    ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।
    24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।
    24 कैरेट सोने में 1.0 शुद्धता (24/24 = 1.00) होनी चाहिए।
    22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं।
    22 कैरेट सोने में 0.916 शुद्धता (22/24 = 0.916) होनी चाहिए।
    24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
    24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं और इसी के आभूषण बनाते है।

See also  एलोन मस्क ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: 600 अरब डॉलर की संपत्ति पार करने वाले पहले इंसान

चांदी पर हॉलमार्किंग का नियम

    सोने के बाद अब 1 सितंबर 2025 से चांदी की ज्यूलरी पर हॉलमार्किंग का नियम लागू कर दिया है।
    चांदी के लिए हॉलमार्किंग अनिवार्य नहीं है। आप बिना हॉलमार्क वाली चांदी भी खरीद सकते हैं।
    हॉलमार्किंग के नियमों के तहत, चांदी पर 6 अंकों का यूनिक HUID कोड होगा। इससे तुरंत पता चल जाएगा कि गहना किस शुद्धता का है और वह असली है या नहीं।
    भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने चांदी की शुद्धता के लिए 6 नए स्टैंडर्ड 800, 835, 900, 925, 970 और 990 तय किए हैं। 925 या 9250 अंक का मतलब है कि चांदी 92.5% शुद्ध है।