जशपुर की पहाड़ियों से टकराया प्राइवेट विमान, उठने लगी पहाड़ों से लपटे, विडियो आया सामने

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आज एक बड़ा हादसा हो गया, जहां प्राइवेट विमान नारायणपुर क्षेत्र के आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। वहीं एसएसपी लाल उमेद सिंह भी घटना स्थल के लिए निकल चुके हैं।

 

पहाड़ से आग की लपटें उठ रही है। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जो घटना की भयावहता को दर्शाता है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि विमान में कोई यात्री सवार था या नहीं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

 

 

 

See also  सिक्कों का समंदर, भावनाओं की उमंग: ₹40 हजार लेकर स्कूटी खरीदने आए किसान, शोरूम मालिक भी भावुक