छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आज एक बड़ा हादसा हो गया, जहां प्राइवेट विमान नारायणपुर क्षेत्र के आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। वहीं एसएसपी लाल उमेद सिंह भी घटना स्थल के लिए निकल चुके हैं।
पहाड़ से आग की लपटें उठ रही है। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जो घटना की भयावहता को दर्शाता है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि विमान में कोई यात्री सवार था या नहीं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
जशपुर
प्राइवेट प्लेन हुआ क्रैश
नारायणपुर के आरा पहाड़ से टकराया प्लेन
वीडियो में आरा पहाड़ से धुआँ उठता दिखाई रे रहा है
पुलिस प्रशासन मौके के लिए रवाना हो चुका है #jashpur #Chhattisgarh #planecrash pic.twitter.com/2FBmg2vzBl
— Anshuman Sharma (@anshuman_sunona) April 20, 2026